The Family Man 4 की रिलीज से पहले OTT पर देख डालें ये 5 सीरीज, एक्शन-सस्पेंस में श्रीकांत तिवारी को देंगी टक्कर

OTT पर हर वीक कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती हैं. साल 2019 द फैमिली मैन सीरीज रिलीज हुई थी, जिसने दर्शकों को अपना शागिर्द बना दिया था. हालांकि, आज हम आपको 5 ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें 'द फैमिली मैन' सीरीज से ज्यादा तगड़ा सस्पेंस-एक्शन देखने को मिलने वाला है.

Series
1 / 6

साल 2019 में मनोज बाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन का पहला सीजन रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस सीरीज में आपको भर-भरकर सस्पेंस-एक्शन देखने को मिले थे. सीरीज के अब तक 3 सीजन स्ट्रीम हो चुके हैं. हालांकि, आज हम आपको 5 ऐसी शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें द फैमिली मैन से तगड़ा-सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं उन 5 सीरीज के बारे में.

विज्ञापन

मनी हाइस्ट

मनी हाइस्ट2 / 6

लिस्ट में पहला नाम स्पेनिश क्राइम ड्रामा Money Heist का आता है, इस सीरीज की कहानी एक जीनियस ‘प्रोफेसर’ के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस सीरीज में आपको सस्पेंस के साथ तगड़ा एक्शन और इमोशन देखने को मिला है. इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

द ग्रेट हाइस्ट

द ग्रेट हाइस्ट3 / 6

दूसरे नंबर पर The Great Heist का नाम शामिल है, जो एक डकैती की सच्ची घटना पर आधारित है. इस वेब सीरीज के हर एपिसोड में आपको सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज कोलंबिया में हुई साल 1994 में हुई सेंट्रल बैंक ऑफ द रिपब्लिक की डकैती पर बनाई गई है. सीरीज को कुल 6 एपिसोड के साथ जारी किया गया है.  इसे Netflix पर देख सकते हैं.

बर्लिन

बर्लिन4 / 6

तीसरे नंबर पर Berlin वेब सीरीज का नाम मौजूद है, जो Money Heist का प्रीक्वल और स्पिन-ऑफ है. इस सीरीज को बर्लिन की जिंदगी पर बनाई गई है. यह सीरीज बर्लिन के अतीत को उजागर करते हुए नजर आती है, जो आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित हुई है. इन दिनों यह सीरीज Netflix पर मौजूद है.

विज्ञापन

ल्यूपिन

ल्यूपिन5 / 6

चौथे स्थान पर फ्रेंच क्राइम-थ्रिलर सीरीज Lupin का नाम है, जो अपने शानदार सस्पेंस, इमोशन और जबरदस्त एक्शन से लोगों का दिल जीता है. इस सीरीज की कहानी देखने को मिलता है कि अमीर और भ्रष्ट लोगों से चोरी करता है. यह सीरीज Netflix की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज है.

द हाइस्ट एट हैटन गार्डन

द हाइस्ट एट हैटन गार्डन 6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम The Heist at Hatton Garden सीरीज का आता है, जो लंदन में हुई सबसे बड़ी डकैती पर आधारित है. यह वेब सीरीज आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखती है. अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने का विचार बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन