Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
IMDb Shah Rukh Khan Top Movies List: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपने मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में उनकी फिल्म का ड्राप 1 रिलीज हुआ था, जिसके बाद अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं, जो अगले महीने 22 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। इसी बीच IMDb की ओर से शाहरुख की बेस्ट और टॉप फिल्मों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें एक्टर कई बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं, लेकिन फैंस को हैरान इस बात ने किया इस लिस्ट में SRK की इस साल रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों के नाम शामिल नहीं हैं।
जी हां… इस साल की शुरुआत शाहरुख की ही टॉप फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) से हुई थी। इसके बाद इसी साल सितंबर में शाहरुख की दूसरी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) रिलीज हुई। वहीं, अब दिसंबर में उनकी तीसरी फिल्म ‘डंकी’ रिलीज होने वाली है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि IMDb ने जो शाहरुख की जो टॉप फिल्मों की लिस्ट जारी की है उसमें इन दोनों फिल्मों का नाम शामिल नहीं है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
SRK की टॉप फिल्मों की IMDb लिस्ट
यह भी पढ़ें: क्या सच में मेक्सिकन फिल्म की रीमेक है Shah Rukh Khan की Dunki? सोशल मीडिया पर मिला सबूत
On @iamsrk 's birthday, here's a trip down the memory lane at how these iconic title cards have welcomed us into his world of entertainment 👑💛 pic.twitter.com/cGC85IRuHU
— IMDb India (@IMDb_in) November 2, 2023
---विज्ञापन---
वहीं, अगर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में बात करें तो सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के निर्देशन में बनी और जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ का कुल बजट 225 करोड़ रुपये बताया जाता है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई 1026 करोड़ की थी। वहीं, अगर बात एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी ‘जवान’ की बात करें तो ये फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई थी, जिसका कुल बजट 300 करोड़ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 1132.13 करोड़ की कमाई की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।