Bheed Box Office Collection Day 2: लॉकडाउन में मजदूरों के पलायन पर बनी फिल्म ‘भीड़’ रिलीज हो चुकी हैं।
इस फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं और सभी अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म “भीड़” बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाएगी। लेकिन फिल्म की ओपनिंग को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म ज्यादा कुछ करने में नाकाम रहेगी।
अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भीड़’ (Bheed) कोरोना काल के उस मंजर को बयां करता है, जिसमें लोग सिर्फ बीमारी से नहीं बल्कि रोजी रोटी के खोने के दर्द से भी गुजर रहे थे।
और पढ़िए – Bheed BO Collection Day 3: तीन दिन में ही ‘भीड़’ का टिकट खिड़की पर निकला दम, संडे को भी फिल्म की कमाई बेहद कम
फिल्म का ओपनिंग डे बेहद खराब
बता दें कि फिल्म ‘भीड़’ (Bheed) का ओपनिंग डे तो खराब रहा, उसके साथ ही इस फिल्म ने दूसरे दिन भी कुछ खास कमाई नहीं की। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर महज 29 लाख रुपये की कमाई की, जो बेहद निराशाजनक हैं।
दूसरे दिन भी कमाई नहीं कर पाई फिल्म
वहीं, फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘भीड़’ ने दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को सिर्फ 65 लाख रुपये की कमाई की है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म वीकेंड पर कमाल कर करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इन लोगों ने निभाई मुख्य भूमिका
राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) स्टारर ‘भीड़’ का ओपनिंग डे ही नहीं बल्कि दूसरा दिन भी बेहद निराशाजनक रहा है। इसके साथ ही अगर फिल्म की कास्टिंग की बात करें तो इस फिल्म में लीड रोल में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, पंकज कपूर, आशुतोष राणा, दीया मिर्जा, संजय मिश्रा, कृतिका कामरा लीड रोल्स में हैं, जो एक बेहतर कास्ट हैं।
और पढ़िए – Malayalam Actor Innocent Death: नहीं रहे मलयाली एक्टर ‘इनोसेंट’, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म ‘भीड़’ की कहानी
बता दें कि फिल्म ‘भीड़’ में एक सच्ची घटना को दिखाया गया है, जिसमें साल 2020 में कोरोना महामारी ने दुनियाभर को अपनी चपेट में ले लिया था। इस दौरान लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और हर दिन सैकड़ों लोग अपनों को खो रहे थे।
भारत में भी इस महामारी ने सभी को हिलाकर रख दिया था और कैसे-कैसे लोगों को अपने-अपने घरों में कैद कर होना पड़ा था। साथ ही लॉकडाउन हुआ तो मजदूरों को भी दिक्कतें हुईं और उनकी रोजी रोटी छिन गई और इसलिए लॉकडाउन में मजदूर अपने घर को निकल गए, इस दौरान उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
47 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
16 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines