Malayalam Actor Innocent Death: नहीं रहे मलयाली एक्टर 'इनोसेंट', 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Edited By Nancy Tomar

Malayalam Actor Innocent Death
Edited By Nancy Tomar

Malayalam Actor Innocent Death
Malayalam Actor Innocent Death: मलयालम एक्टर और पूर्व राज्यसभा सांसद इनोसेंट का 75 साल की उम्र में कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। इनोसेंट ने रात करीब साढ़े दस बजे अंतिम सांस ली और उनकी हालत बहुत खराब थी।
हॉस्पिटल के अनुसार, “इनोसेंट कोविड-19 की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ की शिकायत थी। साथ ही उनके कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था, जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।”
https://www.instagram.com/p/CqQrB93vZ1S/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e2daac11-b40f-49b8-8273-c79028c78573
बता दें कि इनोसेंट के निधन से पूरे मलयालम सिनेमा को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। एक्टर के निधन पर तमाम मलयालम सेलेब्स ने शोक जाहिर किया है।
https://www.instagram.com/p/CqQsEckLD5L/?img_index=1
मलयाली सिनेमा के पॉपुलर एक्टर इंद्रजीत सुकुमारन ने अपने इंस्टाग्राम पर वेटरन एक्टर की फोटो को शेयर कर शोक जताया है। एक्टर और प्रोड्यूसर टोविनो थॉमस ने भी इनोसेंट की फोटो शेयर कर एक रेड हार्ट ब्रोकन की इमोजी पोस्ट की है।
वहीं, एक्टर के निधन पर एक्ट्रेस पियरले मैनी ने भी इंस्टाग्राम पर एक्टर के साथ अपनी फोटो को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में भी लिखा है कि- “इनोसेंट सर, आप जो थे उसके लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा और सम्मान दिया जाएगा…”
https://www.instagram.com/p/CqQs8xbvQU2/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2541265d-ab20-4ec0-b52f-f4120c4cb561
इसके साथ ही मंजू वारियर ने भी एक्टर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि- “धन्यवाद मासूम यार! दी गई हंसी के लिए… न सिर्फ पर्दे पर बल्कि जिंदगी में भी…” मलयाली सिनेमा के पॉपुलर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी अपने पोस्ट में लिखा है कि, “सिनेमा इतिहास के एक प्रतिष्ठित अध्याय का अंत! रेस्ट इन पीस लीजेंड!”
बता दें कि इनोसेंट ने अपने पांच दशक के करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की और मलयाली सिनेमा में उन्हें बेस्ट कॉमेडियन के तौर पर पहचान मिली।
साथ ही इनोसेंट को विलेन के रोल में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली और वे एक मिमिक्री आर्टिस्ट भी थे। वहीं, इनोसेंट कैंसर सर्वाइवर भी थे और उन्होंने 2012 में उन्हें कैंसर के बारे में पता चला था और 2015 में उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: