Bhediya Box Office Collection Day 4: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसने फैंस को काफी इंप्रेस किया है।
फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और ट्विटर पर इसने खूब वाह-वाही बटोरी। चलिए जानते हैं कमाई के मामले में इसने कैसा रिस्पॉन्स किया है।
और पढ़िए – चिल्स और थ्रिल्स से भरपूर है तापसी पन्नू की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘ब्लर’ का ट्रेलर
Bhediya Box Office Collection Day 4
हिंदी फिल्मों की हालत को देखते हुए ‘भेड़िया’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। इसने पहले दिन 7.48 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन इसने 9.57 करोड़ रुपए की बिजनेस की है। तीसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिली और इसी के साथ इसने 11.50 करोड़ रुपए की कमाई की।
वहीं चौथे दिन की कमाई पर एक नजर डालें तो फिल्म ने महज 3.85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। चार दिनों में इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.40 करोड़ रुपए है।
सिनेमाघरो में इस फिल्म का मुकाबला अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म ‘दृश्यम 2’ से है, जिसने अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
और पढ़िए – अलग-अलग एक्ट्रेसेज को ऐसे गोद में उठाते हैं वरुण धवन, वायरल वीडियो में देखें कैसे
फिल्म के बारें में
फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, जिन्होंने 2019 की कॉमेडी ‘बाला’ और ‘स्त्री’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं। निर्माता दिनेश विजन द्वारा समर्थित, यह फिल्म उनके हॉरर-कॉमेडी का हिस्सा है जिसमें ‘स्त्री’ और ‘रूही’ शामिल हैं, जिसमें राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा भी हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
19 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
20 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines