हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhediya Box Office Collection Day 14: सिनेमाघरों में अभी भी बरकरार में वरुण-कृति की फिल्म भेड़िया, जाने कुल कलेक्शन

विज्ञापन
bhediya box office

Collection Day 14: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसने फैंस को काफी इंप्रेस किया है।

और पढ़िए –  Bigg Boss 16: एक बार फिर जलवा बिखेरेंगी शहनाज गिल, फैंस का बज्ज हाई

फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और ट्विटर पर इसने खूब वाह-वाही बटोरी। चलिए जानते हैं कमाई के मामले में इसने कैसा रिस्पॉन्स किया है।

विज्ञापन

Bhediya Box Office Collection Day 14

हिंदी फिल्मों की हालत को देखते हुए ‘भेड़िया’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। इसने पहले दिन 7.48 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन इसने 9.57 करोड़ रुपए की बिजनेस की है। तीसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिली और इसी के साथ इसने 11.50 करोड़ रुपए की कमाई की।

वहीं चौथे दिन की कमाई पर एक नजर डालें तो फिल्म ने महज 3.85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। पांचवे दिन 3.45 करोड़ कमाए, तो छठे दिन ये आंकड़ा 3.20 करोड़ रहा। भेड़िया के एक हफ्ते के कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने 42 करोड़ का आंकड़ा छुआ।

विज्ञापन

फिल्म ने 11वें दिन 1.61 करोड़ और 12वें दिन इसने गिरावट के साथ 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं 13वें दिन ‘भेड़िया’ ने 1.25 करोड़ का बिजनेस किया और 14वें दिन इसने 1.10 करोड़ कमाए है। अब इसका बॉक्स ऑफिस पर 57.23 करोड़ रुपय हो गया है।

और पढ़िए –  Shah Rukh In Vaishno Devi Temple: आमिर खान के बाद अब पूजा करते दिखे शाहरुख, देर रात वैष्णो देवी मंदिर में की प्रार्थना

विज्ञापन

 

सिनेमाघरों में इस फिल्म का मुकाबला अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म ‘दृश्यम 2’ से है, जिसने अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म के बारें में

फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, जिन्होंने 2019 की कॉमेडी ‘बाला’ और ‘स्त्री’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं। निर्माता दिनेश विजन द्वारा समर्थित, यह फिल्म उनके हॉरर-कॉमेडी का हिस्सा है जिसमें ‘स्त्री’ और ‘रूही’ शामिल हैं, जिसमें राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा भी हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola