Anushka Sharma-Virat Kohli: बीते दिन मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की है। जैसे ही कपल ने ये खुशखबरी दी तो हर कोई अनुष्का और विराट को उनके दूसरे बच्चे के जन्म की बधाई देने लगा। इस बीच ‘अकाय’ की बुआ का भी रिएक्शन सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
भावना कोहली ने शेयर किया पोस्ट
अनुष्का शर्मा की ननद और विराट कोहली की बड़ी बहन भावना कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बुआ बनने की खुशी जाहिर की है। भावना ने विराट और अनुष्का द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को शेयर किया है और उसके कैप्शन में लिखा है कि खुशी, आभार, धन्य, आनंद। बुआ बनने पर भावना बेहद खुश हैं और अपने भाई और भाभी के दोबारा पेरेंट्स बनने पर उन्होंने खुशी जाहिर की है।
Bhavna Kohli, image credit- instagram
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं भावना
बता दें कि भावना कोहली अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ अपडेट शेयर करती रहती है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की बचपन की अनदेखी फोटोज भी शेयर की है, जो फैंस को बेहद पसंद आती हैं। बताते चलें कि भावना कोहली ने बिजनेसमैन संजय ढींगरा संग शादी की है। साथ ही भावना खुद भी एक एंटरप्रेन्योर है।
अनुष्का-विराट ने बीते दिन फैंस के साथ शेयर की गुडन्यूज
बता दें कि बीते दिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी दी थी। जैसे ही ये खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर कपल के फैंस के साथ ही सेलेब्स भी उन्हें बधाई देने लगे। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने दूसरे बच्चे का नाम भी रिवील किया। अनुष्का और विराट के दूसरे बच्चे का नाम ‘अकाय’ है, जो बेहद यूनिक है। बताते चलें कि अनुष्का और विराट के बेटे का नाम भी उनकी बेटी की तरह ही बेहद अलग है। फैंस को भी न्यू बोर्न बेबी का नाम बेहद पसंद आ रहा है।
यूजर्स ने विरुष्का को दी जमकर बधाइयां
कपल की इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी रिएक्शन की बारिश कर दी। हर कोई अनुष्का और विराट को बधाई दे रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि ओएमजी, आपको बहुत-बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बधाइयां और ढेर सारा प्यार। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Trisha Krishnan ने इस नेता को दी लीगल एक्शन की चेतावनी, बोलीं- किसी भी लेवल तक…
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
8 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines