मशहूर कॉमेडियन Bharti Singh को तगड़ा झटका, यूट्यूब पॉडकास्ट चैनल हैक

Bharti Singh Latest Update: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह का यूट्यूब पॉडकास्ट चैनल हैक (Hack) हो गया है। इसकी जानकारी भारती ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो के जरिए दी है।

Bharti Singh

Bharti Singh

विज्ञापन

Bharti Singh Youtube Channel Hack: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, भारती का यूट्यूब पॉडकास्ट चैनल हैक (Hack) हो गया है। इसकी जानकारी भारती ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में  एक वीडियो पोस्ट करके दी। भारती और उनके पति ने जल्द इस परेशानी का हल निकालने के लिए ‘यूट्यूब इंडिया’ से मदद की गुहार भी लगाई है।

Bharti Singh

Bharti Singh

Advertisment

कॉमेडियन ने पोस्ट किया शेयर

भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में कॉमेडियन ने लिखा है कि हम एक गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। YouTube पर हमारा पॉडकास्ट चैनल @bhartitvnetwork है, जो हैक कर लिया गया है। @youtubeindia हमने चैनल का नाम और वीडियो बदलने से पहले यह मुद्दा उठाया था, ताकि हमारा कंटेंट सुरक्षित रहे। अब इस नए मुद्दे को सुलझाने में हमारी मदद करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती और हर्ष ने मांगी मदद

भारती और हर्ष ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पहले भारती कहती हैं कि यार, हमारा चैनल हैक हो गया है। इसके बाद हर्ष कहते हैं कि भारती टीवी किसी ने हैक कर लिया है और उसका नाम-वाम भी बदल दिया है। हर्ष ने आगे कहा कि यूट्यूब इंडिया प्लीज मदद करिए, इसको रिकवर कराने में। अगर किसी के पास कोई हल है तो हमें डीएम करिए। फिर भारती ने कहा कि ऐसे कैसे हमारा चैनल हैक कर लिया?

विज्ञापन

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

जैसे ही सोशल मीडिया पर यह खबर आई, यूजर्स भी हैरान रह गए। एक यूजर ने कमेंट किया कि यह क्या मजाक है? दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि अरे यह तो बहुत बुरा हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा कि मैं आपके सारे वीडियो देखती हूं। इसको जल्दी ठीक करवाओ। इस तरह के कमेंट्स यूजर पोस्ट पर कर रहे हैं।

फैंस को हमेशा अपडेट रखती हैं भारती सिंह

गौरतलब है कि भारती सिंह अपने सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। भारती अपने पोस्ट से फैंस को अपडेट करना कभी नहीं भूलती हैं। इसलिए फैंस भी इसके लिए इंतजार करते रहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ