Bharti Singh Surgery: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) को लेकर एक शॉकिंग खबर मिली है जिसके बाद से उनके फैंस मायूस हैं। भारती की तबियत खबर है और इस बात से सभी की चिंता बढ़ी हुई है। लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसे सुनकर तो आपको और भी ज्यादा टेंशन हो जाएगी। पहले तो सिर्फ ये पता चला था कि कॉमेडियन बीमार हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन अब खबर आई है कि भारती सिंह की सर्जरी होने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है और उनकी किस चीज की सर्जरी होगी?
भारती सिंह क्यों हुईं हॉस्पिटल में एडमिट?
बता दें, भारती डेली व्लॉगस के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। व्लॉगस के जरिए उनके चाहने वाले उनकी पल-पल की खबर रखते हैं। वहीं, अब उनके हालिया व्लॉग से पता चला है कि भारती दर्द में हैं और उनकी तकलीफ बढ़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने खुद ही अपना व्लॉग रिकॉर्ड किया है वो भी सीधे हॉस्पिटल से। इस दौरान भारती ने रिवील किया कि वो काफी दिन से पेट दर्द महसूस कर रही थीं लेकिन उन्हें लगा ये तो बस एसिडिटी है और ऐसे में उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया।
क्यों होगी भारती की सर्जरी?
वहीं, अब उनकी हालत जब ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें एडमिट करवाया गया और जांच के दौरान पता चला कि उन्हें पथरी है। अब उनके गॉल ब्लैडर में पथरी मिली थी जिसे निकालने के लिए उनकी सर्जरी की जाएगी। बता दें, पथरी का दर्द बड़ा ही भयानक होता है, ऐसे में भारती की इस वक्त क्या हालत होगी ये सोचकर ही फैंस घबराए हुए हैं। अब तो बस यही उम्मीद है कि जल्द से जल्द उनकी सर्जरी हो जाए और उसके बाद उन्हें इस दर्द से राहत मिले।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को छोड़ किसके संग जा बैठे Aditya Roy Kapur? Ananya Panday से ब्रेकअप की रूमर्स पर लगाई मुहर?
फैंस मांग रहे भारती के लिए दुआ
अब फैंस भगवान से भरती सिंह की अच्छी सेहत की प्रार्थना कर रहे हैं। साथ ही ये भी दुआ कर रहे हैं कि उनका इलाज सही से हो जाए और ऑपरेशन में कोई समस्या न आए। दरअसल, सभी भारती को बस हंसते- मुस्कुराते हुए देखना चाहते हैं। उनकी चेहरे पर जरा सी भी शिकन देख उनके फैंस उदास हो जाते हैं। अब ऐसे में यही उम्मीद है कि भारती ठीक होकर फिर से फैंस के चेहरे पर मुस्कराहट लाएंगी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines