गर्लफ्रेंड को छोड़ किसके संग जा बैठे Aditya Roy Kapur? Ananya Panday से ब्रेकअप की रूमर्स पर लगाई मुहर?

Aditya Roy Kapur Ananya Panday Breakup Rumours: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की अनबन की खबरों के बीच अब एक्टर गर्लफ्रेंड को छोड़ किसकी के साथ बॉन्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आदित्य की एक फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद अनन्या और उनके फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।

Aditya Roy Kapur Ananya Panday Breakup Rumours

Aditya Roy Kapur Ananya Panday Breakup Rumours

विज्ञापन

Aditya Roy Kapur Ananya Panday Breakup Rumours: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बातें करने पर मजबूर कर रही है। अक्सर इन लव बर्ड्स को चोरी-छिपे छुट्टियां मनाते हुए देखा जाता है। हालांकि, अब तो अनन्या कहीं न कहीं सबके सामने अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट कर चुकी हैं। लेकिन इसके बाद इनके ब्रेकअप की खबरें भी सुनने को मिली हैं। काफी समय से ऐसी अफवाहें हैं कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

लव बर्ड्स में हुआ ब्रेकअप?

वहीं, अब आदित्य रॉय कपूर ने जो हरकत की है उसके बाद तो लोगों का शक और भी गहरा होता जा रहा है। दरअसल, हाल ही में इन दोनों को एक इवेंट में देखा गया था। एक ही छत के नीचे होते हुए आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक-साथ नजर नहीं आए। इतना ही नहीं पूरे इवेंट में दोनों अलग-अलग टेबल पर तो बैठे ही साथ ही आदित्य ने जो किया वो सुनकर तो आपको भी झटका लग जाएगा। अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ एक्टर किसी और के साथ जा बैठे।

विज्ञापन
Aditya Roy Kapur Ananya Panday Breakup Rumours

गर्लफ्रेंड के एक्स के साथ क्या कर रहे हैं आदित्य रॉय कपूर?

ये किसके साथ बैठे दिखे आदित्य?

आदित्य रॉय कपूर ने अब एक ऐसे शख्स के साथ समय बिताया है जिसका नाम जानकर शायद अनन्या को अच्छा न लगे। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि एक वक्त पर एक्ट्रेस उस शख्स को डेट कर रही थीं। यानी वो अनन्या का एक्स बॉयफ्रेंड है जिसके साथ अब आदित्य रॉय कपूर की बॉन्डिंग देखने को मिली है। बता दें, ये एक्स बॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हैं। अब कार्तिक और आदित्य को इवेंट में एक साथ बैठे हुए देखा गया है। इतना ही नहीं इन दोनों ने एक ही कलर के सूट भी पहने हुए थे। अब इनकी इस इवेंट से एक तस्वीर खूब वायरल हो गई है।

विज्ञापन

तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

आदित्य रॉय कपूर और कार्तिक आर्यन इस फोटो में डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन तीनों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इवेंट में इनकी बॉन्डिंग मजबूत हो रही है। बता दें, कार्तिक आर्यन तो वैसे भी कबीर खन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) में काम कर रहे हैं। लेकिन कार्तिक को अब आदित्य के साथ देखकर फैंस भी चौंक गए हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर ये चल क्या रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ