आजकल टीवी इंडस्ट्री में बहुत से शोज कुछ ही महीनों में बंद हो जा रहे हैं। हाल ही में हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह ने अपने पॉडकास्ट में रीम शेख के साथ बात करते हुए बताया कि इंडस्ट्री को काफी दिक्कतें आ रही हैं और वे खुद भी लोन लेकर गुजारा कर रहे हैं।
हर्ष बोले- टीवी की हालत खराब है
हर्ष ने कहा कि टीवी इंडस्ट्री की हालत खराब हो गई है क्योंकि अब शो बनाने का बजट कम हो गया है। आजकल लाफ्टर शेफ जैसे बहुत ही कम शो बनते हैं जो थोड़े समय तक चल पाते हैं। रीम ने अपनी बात बताते हुए कहा कि उन्होंने राब्ता और दो हिट शो किए थे, इसलिए उन्हें लगा कि अब उनकी फीस ₹1.5 से ₹2 लाख तक होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बजट कटने की वजह से उन्हें उनके काम के हिसाब से पैसे नहीं मिल रहे हैं।
हर्ष और भारती ने क्या कहा?
हर्ष ने कहा, “लोग सोचते हैं कि मैं और भारती बहुत पैसे कमाते हैं, जैसे मैं ₹20 लाख और भारती ₹50 लाख हर दिन कमा रही है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। असलियत में हम लोन लेकर काम चला रहे हैं। अगर हम कोई काम नहीं करते, तो कोई और वो काम ले लेगा।” भारती ने कहा, हम इतने लोन में हैं कि जब दूध वाला आता है, तो लगता है कोई लोन वसूलने वाला आ गया है। हर्ष ने बताया कि एक दिन उन्होंने पढ़ा कि लाफ्टर शेफ के लिए कृष्णा अभिषेक ₹35 लाख कमा रहे हैं, तो उन्होंने मजाक में कृष्णा को कॉल कर के पैसे मांग लिए।
रीम ने कहा कि बजट तो कम हो गया है, लेकिन बाकी खर्चे अभी भी वैसे ही हैं। हर्ष ने बताया कि कई डायरेक्टर और टेक्नीशियन ने उन्हें बताया कि अब इंडस्ट्री में पैसा नहीं है, इसलिए वे यूट्यूब पर काम करने लगे हैं ताकि टीवी पर निर्भर न रहना पड़े।
रीम ने बताया- अब एक्टर्स को महीने की सैलरी मिलती है
रीम ने बताया कि अब टीवी में एक नया तरीका आ गया है, पहले एक्टर्स को रोज के हिसाब से पैसे मिलते थे, लेकिन अब उन्हें महीने की सैलरी दी जाती है। उन्होंने कहा, “अब एक्टर्स को ₹50,000 महीने मिलते हैं, चाहे वे 22 दिन काम करें या 30 दिन। जिनके पास सोशल मीडिया से कमाई नहीं है, उनके लिए ये मुश्किल हो जाता है।”
रीम और भारती इस समय लाफ्टर शेफ सीजन 2 में काम कर रहे हैं। भारती इस शो को शेफ हरपाल सिंह के साथ होस्ट कर रही हैं। शो में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार और दूसरे कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी खाना बनाते हैं और साथ में मस्ती-मजाक भी करते हैं ताकि दर्शकों का मनोरंजन हो सके।
ये भी पढे- ‘Bigg Boss 18’ फेम Chum Darang और श्रुतिका अर्जुन के रिश्ते में आई दरार, 4 महीने बाद टूटी दोस्ती!
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines