Avantika Dasani On Challenges In Bollywood: इन दिनों अवंतिका दसानी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘यू शेप की गली’ के लिए चर्चा में है। फैंस को भी भाग्यश्री की बेटी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच अब अवंतिका दसानी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर बात की है। अवंतिका ने इंडस्ट्री में काम न मिलने के प्रेशर से जुड़ी चीजों पर भी रिएक्ट किया है। चलिए जान लेते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
यह भी पढ़ें- ये है OTT का सबसे महंगा एक्टर, एक सीरीज के लिए चार्ज करता 125 करोड़
मां के नाम से इज्जत मिली पर काम नहीं- अवंतिका दसानी
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी ने बताया है कि मां के नाम पर उन्हें इज्जत तो मिलती थीं, लेकिन काम नहीं मिला। इसके लिए उन्हें मेहनत करनी पड़ी और ऑडिशन देना होता था। अवंतिका ने कहा कि कोई भी प्रोड्यूसर किसी भी एक्टर पर बिना टैलेंट के पैसा क्यों लगाएगा?
इन सबसे आपको काम नहीं मिलता- अवंतिका
इसके आगे उन्होंने कहा कि लोगों को अक्सर ऐसा लगता है कि ये बहुत आसान है और सही भी, लेकिन लोग आपको इज्जत देंगे, वक्त देंगे पर रिएलिटी ये ही है कि इन सबसे आपको काम नहीं मिलता है।
मैं अब भी ऑडिशन देती हूं- अवंतिका
अवंतिका दसानी ने कहा कि मैं अब भी ऑडिशन देती हूं और अब भी मेरी ट्रेनिंग चल रही हैं। हालांकि शुरुआत में बुरा लगता था लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। अवंतिका ने बताया कि जब मैं छोटी थी तो हर सप्ताह मेरी विस बदल जाती थी और मैं जो भी अच्छा रोल देखती तो वहीं करने का मेरा मन करता था। हालांकि मैं पढ़ाई में हमेशा से ही अच्छी रही हूं और मैंने इकोनॉमिक्स और बिजनेस में अच्छे नंबर भी लाए हैं।
किसी को भी नहीं पता क्या चलेगा और क्या नहीं- अवंतिका
इसके आगे उन्होंने कहा कि मेरी अपकमिंग फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हो गई है। मुझे लगता है कि ये टाइम बहुत ही शानदार है क्योंकि किसी को भी नहीं पता कि क्या चलेगा और क्या नहीं। इस समय सभी सीख रहे हैं। अवंतिका ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि मुझे इस समय अपना करियर शुरू करने का मौका मिला है। मैं बेहद खुश हूं।
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
45 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines