25 कमरों की आलीशान हवेली में रहते थे फिल्म इंडस्ट्री के ‘भगवान’, लेकिन आखिरी वक्त चॉल में बीता, जानें क्यों?

Bhagwan Dada Life: फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे चेहरे हैं, जो आज भी याद किए जाते हैं। ऐसा ही एक नाम है ‘भगवान दादा (Bhagwan Dada)’ का, जो एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित नाम था।‘भगवान दादा’ आज भी लोगों के बीच उतने ही मशहूर हैं, जितने अपने समय में हुआ करते थे। फिल्में […]

---विज्ञापन---

Bhagwan Dada Life: फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे चेहरे हैं, जो आज भी याद किए जाते हैं। ऐसा ही एक नाम है ‘भगवान दादा (Bhagwan Dada)’ का, जो एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित नाम था।

‘भगवान दादा’ आज भी लोगों के बीच उतने ही मशहूर हैं, जितने अपने समय में हुआ करते थे। फिल्में बनाने से लेकर उनमें शानदार किरदार निभाने तक ‘भगवान दादा’ हर चीज में माहिर थे। पहले डांसिंग और एक्शन स्टार भगवान दादा को फिल्म इंडस्ट्री का भगवान भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- Captain Miller Teaser: ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखें धनुष, ‘कैप्टन मिलर’ का धमाकेदार टीजर आउट

Bhagwan Dada की रईसी के किस्से काफी चर्चित थे

कहा जाता है कि भगवान दादा की रईसी के किस्से उस दौर में काफी चर्चित थे, लेकिन कहते है ना कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता। समय ने जैसे ही करवट ली तो भगवान दादा की सारी अमीरी धरी रह गई। दरअसल, अभिनेता के जीवन का एक दौर ऐसा भी आया कि उन्हें बेहद गरीबी का सामना करना पड़ा।

25 कमरों के घर में राजाओं की तरह रहते थे ‘भगवान दादा’

रिपोर्ट्स की मानें तो, इंडस्ट्री के सबसे अमीर स्टार्स में भगवान दादा को गिना जाता था। उस समय अभिनेता मुंबई के सबसे पॉश इलाके जुहू में 25 कमरों के घर में राजाओं की तरह रहते थे। इतना ही नहीं बल्कि एक्टर के पास उस दौर में भी 7-7 लगजरी गाडियां हुआ करती थीं।

इस फिल्म में लगा दी सारी पूंजी

कहा जाता है कि भगवान दादा हर दिन अलग-अलग गाड़ी का इस्तेमाल करते थे। फिर एक समय ऐसा आया कि जब भगवान दादा ने फिल्म ‘हंसते रहना’ को बनाना शुरू किया तो इस फिल्म में उन्होंने अपनी सारी पूंजी लगा दी।

आलीशान हवेली में रहने वाले ‘भगवान दादा’ का अंतिम समय चॉल में बीता 

फिल्म में उन्होंने किशोर कुमार को लीड एक्टर के तौर पर लिया, लेकिन किशोर कुमार के नखरों के चलते ये फिल्म इतनी लेट हुई कि फिर कभी बन ही नहीं पाई। नतीजन, भगवान दादा को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा और इससे वो कभी बाहर ही नहीं निकल पाए। इतना ही नहीं बल्कि 25 कमरों के घर में रहने वाले भगवान दादा का अंतिम समय मुंबई की एक चॉल में बीता था।

First published on: Jul 28, 2023 11:31 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें