Captain Miller Teaser: ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखे धनुष, 'कैप्टन मिलर' का धमाकेदार टीजर आउट
Edited By Nancy Tomar

Captain Miller Teaser
Edited By Nancy Tomar

Captain Miller Teaser
Captain Miller Teaser: सुपरस्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार है। वहीं, आज एक्टर का 40वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर धनुष की आने वाली फिल्म का टीजर जारी किया गया है।
फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का टीजर देर रात सत्या ज्योति फिल्म के यूट्यूब पर शेयर किया गया है। वहीं, फिल्म के टीजर में धांसू हाई ऑक्टेन एक्शन देखने को मिल रहा है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ के टीजर की बात करें तो ये 1.33 सेकेंड का टीजर है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वहीं टीजर वीडियो की शुरुआत में धनुष के लिए बर्थडे विश और फिर कुछ वॉन्टेड के पोस्टर नजर आ रहे हैं। साथ ही टीजर में देखा जा सकता है कि जब धनुष की एंट्री होती तो वो हाथ में बंदूक, लंबे बालों का जूड़ा और बिनयान के साथ ट्राउजर कैरी किए हुए हैं। एक्टर का ये लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
इतना ही नहीं इसके बाद टीजर में देख सकते हैं कि धनुष हाथ में कुल्हाड़ी लिए एक्शन अवतार में हैं। वहीं, फिल्म के टीजर में उड़ते ट्रक, चलती बंदूकें और कमाल के एक्शन के साथ-साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा का मिक्सचर कूट-कूट के भरा हुआ है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर बज है। बता दें कि इस फिल्म को अरुण माथेस्वरण ने डायरेक्ट किया है। वहीं, ये फिल्म आजादी से पहले की कहानी दिखाती है।
फिल्म कैप्टन मिलर को सेंथिल त्यागराजन और अर्जुन त्यागराजन ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में धनुष लीड़ रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, उनके साथ फिल्म में शिवराजकुमार, संदीप किशन और प्रियंका मोहन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का टीजर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि धनुष की अपकमिंग फिल्म कैप्टन मिलर 15 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: