‘भाबीजी घर पर हैं’ टीवी के सबसे लोकप्रिय शोज में शामिल है, जो पिछले 10 सालों से दर्शको का भरपूर मनोरंजन करता आ रहा है. शो के चर्चित किरदार अंगूरी भाभी, तिवारी जी, विभूति नारायण और गोरी मेम को फैंस का खूब प्यार मिलता है. हाल ही में इसी शो के फॉर्मेट पर बानी फिल्म 6 फरवरी को रिलीज हुई, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर विभूति जी का किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ शेख सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड बना है. आज हम आपको इस स्टोरी में उनके नेट वर्थ के बारे में बताएंगे.
यह भी पढ़ें: Spirit Controversy: प्रकाश राज ने छोड़ी ‘स्पिरिट’? संदीप रेड्डी वांगा संग झगड़े पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
आसिफ शेख 1984 से एक्टिंग की दुनिया में हैं
एक्टर आसिफ शेख आज भले ही ‘भाबीजी घर पर हैं’ के विभूति नारायण मिश्रा के तौर पर घर-घर में मशहूर हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका करियर लगभग चार दशक पुराना है. उन्होंने साल 1984 में दूरदर्शन के यादगार शो ‘हम लोग’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, जहां वह प्रिंस अजय सिंह के रोल में नजर आए. इस शो के बाद आसिफ शेख टीवी दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना नाम बन गए.
टीवी के साथ-साथ उन्होंने फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम करने के अलावा वह ‘यस बॉस’ और ‘दिल मिल गए’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज का भी हिस्सा रहे. आज कॉमेडी रोल में जबरदस्त पहचान बना चुके आसिफ शेख का सफर वाकई लंबा और दिलचस्प रहा है.
यह भी पढ़ें: 2 शादी, घर तोड़ने वाली का टैग, मां रिश्ते के खिलाफ… वो हसीना, जिससे तीसरा निकाह करना चाहते थे Mehmood
आसिफ शेख ने कौन-सा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम
आसिफ शेख ने टीवी इंडस्ट्री में अपने नाम एक खास और बेहद अनोखी उपलब्धि दर्ज कराई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भाबीजी घर पर हैं’ में वह अब तक 350 से ज्यादा अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं. हैरानी की बात ये है कि इनमें से 35 से अधिक किरदार महिला अवतारों में रहे हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसी जबरदस्त वर्सेटिलिटी की बदौलत आसिफ शेख का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है. एक ही शो में इतने अलग-अलग लुक और कैरेक्टर निभाकर उन्होंने टीवी की दुनिया में एक मिसाल कायम कर दी है.
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
4 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
6 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
8 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
9 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
10 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
10 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
11 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
12 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
12 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines