Bhabi Ji Ghar Par Hain: टेलीविजन सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) जल्द ही डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) में नजर आने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो (Shilpa Shinde Dance Video) साझा किया है। यूं तो ये वीडियो काफी पुराना है, लेकिन एक्ट्रेस का अंदाज, अवतार और डांस तीनों फैंस को काफी इम्प्रेस कर रहा है।

विज्ञापन

शिल्पा शिंदे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Shilpa Shinde Instagram) पर सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ का एक पुराना वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी पहने, अंगूरी भाभी के किरदार में बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अंगूरी भाभी, विभूति नारायण को देखते हुए अपने डांस का टैलेंट दिखा रही हैं। बताते चलें कि इस डांस वीडियो को पोस्ट करने के पीछे शिल्पा शिंदे का एक बड़ा मकसद है, जिसका खुलासा उन्होंने कैप्शन के जरिए किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डांस वीडियो को पोस्ट करते हुए शिल्पा शिंदे ने कैप्शन में लिखा है,’क्या ऐसा डांस का जलवा दिखा के मैं झलक का शो जीत जाऊंगी? जल्दी से बताओ मुझे और कितनी मेहनत करनी पड़ेगी आप सबको एंटरटेन करने के लिए #JhalakDikhhlaJaa’. बताते चलें कि शिल्पा ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में नजर आने वाली हैं। जिसके लिए वो खूब तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Cg9YRD2j24X/

विज्ञापन

बता दें कि, शिल्पा शिंदे के शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ को छोड़ने के बाद से ही फैंस उन्हें वापस पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हैं। ऐसे में शिल्पा का ‘झलक दिखला जा’ में आना फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है। ये भी बताते चलें कि शिल्पा शिंदे कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस 11’ की भी विनर रह चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ