Youtuber Deepak Gadhigappa Gets Arrested: बेंगलुरु के यूट्यूबर दीपक गधीगप्पा इस वक्त सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह है यूट्यूबर का एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दीपक जो अपने मोटो व्लॉग्स के लिए मशहूर हैं, उनके एक वायरल वीडियो ने तहलका मचा दिया है। दरअसल वीडियो में दीपक ने खुद को बड़ा गुंडा होने का दावा किया है। इसके साथ ही दीपक ने एक दूसरे यूट्यूबर को धमकी भी दी है। क्या कुछ कहा है दीपक गधीगप्पा ने चलिए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।
दीपक गधीगप्पा ने खुद को बताया गुंडा
दीपक गधीगप्पा ने शहर में अपने ‘गुंडा’ होने का दावा करते हुए खुलेआम धमकी दे डाली है। एक वीडियो जारी करते हुए दीपक ने दावा किया है कि बेंगलुरु का कोई भी गुंडा उनसे बड़ा नहीं है। उनके आगे किसी का भी मुकाबला नहीं है। इसके अलावा दीपक ने तो वीडियो में खुद को मंत्री का बेटा भी बताया है। दीपक गधीगप्पा के इस वीडियो ने खलबली मचा दी। इस वीडियो के शेयर होते ही ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई।
वीडियो वायरल होते ही एक्टिव हुई पुलिस
वीडियो के वायरल होते ही बेंगलुरु पुलिस सक्रिय हो गई। कई ट्विटर यूजर्स ने पुलिस को टैग करते हुए गधीगप्पा की गिरफ्तारी की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, ‘प्रिय @BlrCityPolice, इस शख्स ने सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी दी है। ऐसे लोग समाज में डर का माहौल पैदा करते हैं। इन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मामले की जांच की जाए।’
बेंगलुरु पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गधीगप्पा को कडुगोडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उप पुलिस आयुक्त, व्हाइटफील्ड ने एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘दीपक नाम के व्यक्ति, जिसने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जनता में डर फैलाया, उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया है और कडुगोडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।’
‘ऑनलाइन नफरत फैलाना बर्दाश्त नहीं’
पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसे धमकी भरे वीडियो पोस्ट करने वाले व्लॉगर्स को कानून की तरफ से बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘ऑनलाइन नफरत फैलाना किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। हम बताना चाहते हैं कि बेंगलुरु दया और करुणा का शहर है, न कि क्रूरता का। सम्मान की बात करें या इसके परिणामों का सामना करें’
यह भी पढ़ें: एक्टर का किया अपहरण, सिर काटकर खेला फुटबॉल, खुद की बेटी का हत्यारा
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines