हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sridevi Death Anniversary: श्रीदेवी की 5वीं डेथ एनिवर्सरी से पहले बोनी कपूर ने शेयर की एक्ट्रेस की 'आखिरी फोटो', लिखा इमोशनल नोट

विज्ञापन
Sridevi Death Anniversary

Sridevi Death Anniversary: बॉलीवुड की बेहद फेमस एक्ट्रेस श्रीदेवी को आज भी कोई नहीं भूला है। फैंस के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी के निधन से बी-टाउन ही नहीं बल्कि पूरा देश शॉक्ड हो गया था।

अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था। श्रीदेवी दुबई में बोनी कपूर, बेटी ख़ुशी कपूर और फैमिली के अन्य सदस्यों के साथ मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए गई थीं।

बोनी कपूर को फिर से पत्नी की याद आई

अब श्रीदेवी की 5वीं डेथ एनिवर्सरी से एक दिन पहले बोनी कपूर को फिर से पत्नी की याद आई और उन्होंने अपनी पत्नी की ‘आखिरी तस्वीर’ पोस्ट करके श्रीदेवी को याद किया है। साथ ही इस फोटो में श्रीदेवी अपने भतीजे की शादी में सजी-धजी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए –Amarjeet Jaykar video: ‘दिल दे दिया है’ गाकर बिहार के अमरजीत ने जीता सोनू सूद का दिल, मिलने के लिए बुलाया मुंबई

इंस्टाग्राम पर बोनी ने शेयर की लास्ट फोटो

बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम कहानियों पर गुरुवार को एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में बोनी कपूर, श्रीदेवी, उनकी छोटी बेटी ख़ुशी कपूर, बोनी कपूर की बहन रीना कपूर और कपूर फैमिली के दूसरे सदस्य मोहित मारवाह की शादी में एक साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्ममेकर ने लिखा इमोशनल नोट

साथ ही फिल्ममेकर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “आखिरी तस्वीर …” ये कैप्शन दिल को छू लेने वाला है। थ्रो बैक फोटो में एक्ट्रेस श्रीदेवी ग्रीन और गोल्डन कलर के एथनिक आटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बहुत ही सुंदर लग रही है। साथ ही इस फोटो में श्रीदेवी के बगल में बोनी कपूर भी दिख रहे हैं।

और पढ़िए –Maanvi Gagroo ने कॉमेडियन कुमार वरुण से की शादी, शेयर की इंटीमेट वेडिंग की खास फोटोज

विज्ञापन

श्रीदेवी का एक सोलो पोट्रेट किया शेयर

बता दें कि बोनी कपूर ने दो दिन पहले भी श्रीदेवी का एक सोलो पोट्रेट शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है कि “आप हमें 5 साल पहले छोड़ गए थे …… आपका प्यार और यादें हमें आगे बढ़ाती रहेंगी और हमेशा हमारे साथ रहेंगी …” उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी उनका एक और पोट्रेट शेयर किया और लिखा, “जो चला गया मुझे छोड़कर वो आजतक मेरे साथ है…”

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola