Amarjeet Jaykar video: 'दिल दे दिया है' गाकर बिहार के अमरजीत ने जीता सोनू सूद का दिल, मिलने के लिए बुलाया मुंबई

Amarjeet Jaykar viral video

Amarjeet Jaykar viral video

Amarjeet Jaykar video: सोशल मीडिया पर न जाने कितने नए वीडियोज हर रोज सामने आते रहते हैं। कुछ वीडियो वायरल (Viral Video) होने की रेस में पीछे रह जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं, जो बहुत ही बेहतरीन होते हैं।

विज्ञापन

साथ ही ये वीडियोज खूब वायरल भी होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में ये चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

विज्ञापन

वीडियो हो रहा वायरल 

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक लड़के का है। इस वीडियो में लड़के की सुरीली आवाज को सुनकर लोग इसके दिवाने हो गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘दिल दे दिया है’ गाना

बतातें चलें कि ये वायरल वीडियो बिहार के एक लड़के का है, जिसमें लड़का ‘दिल दे दिया है’ गाना गाते हुए नजर आ रहा है। साथ ही वीडियो में लड़का अपने आस-पास की चीजें भी दिखा रहा हैं।

साथ ही लोगों को लड़के की सुरीली आवाज बहुत भा रही है। और लोग उसकी खूब तारीफ करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

अमरजीत जयकर अपनी आवाज से बनाया सबको दिवाना

अपनी आवाज से सबको दिवाना बनाने वाले इस लड़के का नाम अमरजीत जयकर है। अमरजीत जयकर मूलतः बिहार का रहने वाला हैं। साथ ही अमरजीत के इस वीडियो को देखकर एक्टर सोनू सूद से लेकर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव तक उसकी तारीफ की गई है।

विज्ञापन

अभिनेता सोनू सूद लिखा- ”एक बिहारी, सौ पे भारी।”

बता दें कि अमरजीत के इस वायरल वीडियो को देखकर अभिनेता सोनू सूद ने लिखा है कि ”एक बिहारी, सौ पे भारी।” इसके साथ ही 21 फरवरी को अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने भी वीडियो साझा करते हुए ट्विट किया और लिखा कि यह लड़का कौन है? शानदार। कृपया मेरे साथ इसका नंबर साझा करें। साथ ही फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने भी कमेंट किया- बिहार का ये बच्चा वायरल है।

विज्ञापन

इन्होंने किया कमेंट

इसके साथ ही आईएएस अविनीश शरण ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि- प्रतिभा हर जगह है, अद्भुत। पत्रकार समीर अब्बास लिखते हैं कि ”बिहार के इस लड़के ने अपने सुरों से दिल जीत लिया, क्या सुरीली आवाज़ है।

विज्ञापन

इसके साथ ही @SonuNigamSingh नाम के एक यूजर ने लिखा कि मुंबई में ऑटो-ट्यून लगाकर गाने वाले तो हजारों मिलेंगे लेकिन अपनी असली आवाज से जो मन मोह ले, वही असली गायक होता है। भाई का नाम अमरजीत जयकर है और वे मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। ऐसे टेलेंट की कद्र होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ