नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. इस मूवी को हर कोई काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म रामायण में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आए हैं, तो वहीं साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान भी राम के रोल में नजर आने वाले थे.
आपको बता दें कि एक्टर-निर्देशक सोहेल खान भी सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को लेकर पौराणिक कथा ‘रामायण’ बनाने जा रहे थे. इस मूवी के लिए उन्होंने सलमान खान को भगवान राम और सोनाली बेंद्रे को माता सीता के किरदार के लिए चुना था. हालांकि, इस मूवी की कभी शूटिंग शुरू ही नहीं हो पाई.
यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: अगस्त के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी साउथ सिनेमा की ये 5 फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट
क्यों बंद हो गई थी सोहेल खान की ‘रामायण’
90 के दशक का सोहेल खान का एक प्रोजेक्ट इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार सोहेल खान 90 के दशक में महाकाव्य ‘रामायण’ पर एक मूवी बनाने वाले थे. इतना ही नहीं इस मूवी की शूटिंग भी लगभग 40% पूरी हो गई थी. इस मूवी में बॉलीवुड के दबंग खान (सलमान खान) भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले थे. वहीं मूवी में माता सीता का किरदार सोनाली बेंद्रे निभाने वाली थी.
इस मूवी में एक्ट्रेस पूजा भट्ट अहम किरदार में नजर आने वाली थी. लेकिन शूटिंग के दौरान सोहेल और पूजा के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थी. इस बात का खुलासा पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था. उन्होंने यह भी बताया था कि सलीम खान के दखल के बाद सोहेल और पूजा का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया था, जिसके बाद दोनों के प्रोफेशनल रिलेशनशिप काफी बिगड़ गए थे. जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग पूरी बंद हो गई थी.
यह भी पढ़ें: क्या प्रीति जिंटा और ब्रेट ली ने किया था डेट? सालों बाद क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी
कब रिलीज होगी रणबीर की ‘रामायण’
मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लगभग 4000 करोड़ के बजट से तैयार किया जा रहा है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है. फिल्म का पहला हिस्सा 06 नंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. वहीं मूवी का दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में रिलीज हो सकती है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines