Beena Antony Break Silence on Viral Video: इस वक्त हर तरफ साउथ सिनेमा के बारे में चर्चा हो रही है। इंडस्ट्री में हो रहे यौन शोषण के मामले के बीच अभिनेत्री बीना एंटनी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो मलयाली एक्टर सिद्दीकी को गले लगाती नजर आ रही हैं। सिद्दीकी इस वक्त यौन शोषण मामले की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि अब बीना एंटनी ने वायरल हो रहे इस वीडियो पर अपनी सफाई पेश कर दी है।
बीना एंटनी ने किया रिएक्ट
दरअसल, बीना एंटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मेरी आप सभी से रिक्वेस्ट है प्लीज इस वीडियो को जरूर सुनें। इस वीडियो में बीना कह रही हैं कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा सच नहीं है। ये वीडियो एएमएमए की बैठक का नहीं है बल्कि तब का है जब वह सिद्दीकी से उनके बेटे सैप्पी के निधन के बाद मिली थीं।
सवालों के घेरे में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री
इसके आगे बीना ने कहा कि अभिनेता हमेशा उन्हें बहन कहते हैं और वो भी उनके बेटे को बचपन से जानती हैं। ये वीडियो इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि इस वक्त एएमएमए में हुए सामूहिक इस्तीफे के कारण मलयालम फिल्म इंडस्ट्री सवालों के घेरे में है। जैसे ही सोशल मीडिया पर सिद्दीकी का वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने इसके बारे में बातें की, तो बीना ने तुरंत रिएक्ट किया।
सिद्दीकी के बेटे का हुआ था निधन
इतना ही नहीं बल्कि बीना ने कहा कि जब सिद्दीकी के बेटे का निधन हुआ था, तो उस वक्त सभी एक्टर के घर गए थे, लेकिन वो नहीं जा सकी थी, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इसके बाद मैं एएमएमए की बैठक में उनसे मिली थी, तब मैंने उनसे बात की थी और अब उस दौरान के वीडियो को इस तरह पेश किया गया है। बीना ने कहा कि मौत का दर्द क्या होता है ये वही जानता है जिसके साथ से सब हुआ हो।
बीना का फूटा गुस्सा
एक्ट्रेस ने कहा कि जब मेरे पापा का निधन हुआ था, तब सिद्दीकी ने मुझे फोन करके धीरज बंधाया था। वो हमेशा से मुझे अपनी बहन की तरह ही मानते हैं। साथ ही बीना का ये भी मानना है कि अगर सिद्दीकी ने कोई गलत काम किया है, तो इसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। वीडियो सिर्फ एक नॉर्मल बातचीत का है, जिसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और बेतुके कयास लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Natasa Stankovic की लाइफ में फिर मिस्ट्रीमैन की एंट्री! Hardik से अलग होने के रूमर्स के बीच भी जुड़ा था नाम
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines