Batwara 1947 StarCast Fees: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की रिलीज में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. साथ ही लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली है? आइए जानते हैं कि इस फिल्म की स्टारकास्ट पर मेकर्स ने कितना खर्चा किया है?
सनी देओल की फीस
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल लीड रोल में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए सनी देओल की फीस करीब 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अगर ये आंकड़ा सही है, तो सनी इस फिल्म के सबसे महंगे एक्टर साबित होते हैं. इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि उनके कॉन्ट्रैक्ट में बेस फीस के अलावा प्रॉफिट-शेयरिंग की व्यवस्था भी शामिल हो सकती है. हालांकि, मेकर्स की ओर से इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
प्रीति जिंटा पर कितना खर्चा?
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी अहम रोल निभा रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को करीब 10 करोड़ रुपये मिले हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा के किरदार पर दर्शकों का खास ध्यान देखने को मिल सकता है क्योंकि फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था.
अली फजल की कमाई
इस फिल्म में अली फजल भी नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता ने फिल्म में काम करने के लिए करीब 7 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है.
अभिमन्यु सिंह की फीस
इसके अलावा अभिनेता अभिमन्यु सिंह की फीस करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है. हालांकि, इन सभी आंकड़ों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिल्म की स्टारकास्ट की ये फीस सिर्फ रिपोर्ट्स के आधार पर है. वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
यह भी पढ़ें- क्या कॉपी है Toxic का ट्रेलर? यूजर्स ने उठाए सवाल, इंटरनेट पर मचा बवाल
संबंधित खबरें
कंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
2 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
4 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
4 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
6 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
7 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
7 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines