हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Batwara 1947 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही मचाया तहलका! ओपनिंग डे पर की ताबड़तोड़ कमाई

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही पहले दिन तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब तारीफ हो रही है. चलिए आपको भी बताते हैं पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन धमाका कर दिया है. ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई कर फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग तक की खूब तारीफ हो रही है. फैंस को फिल्म लंबे समय से इंतजार था और ये ही वजह है कि रिलीज होते ही फिल्म ने फैंस का दिल जीत लिया है. चलिए आपको भी बताते हैं सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन किया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज पहले दिन 8,721 रहे. वीकेंड पर फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा दोगुना होने वाला है. पहले दिन की कमाई से ज्यादा अब पहले वीकेंड पर फिल्म कमाई करने वाली है.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 का पहले दिन बड़ा धमाका, इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी फिल्म

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में 5.75 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 6.84 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी इजाफा देखने को मिला है. दुनियाभर में फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की पहले दिन की कमाई ने ही ये साबित कर दिखाया है कि अपकमिंग दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से भी ज्यादा कमाई करने जा रही है.

यह भी पढ़ें: थिएटर में रिलीज से पहले मिला ओटीटी का हिंट, किस प्लेटफॉर्म पर आएगी अक्षय-सैफ की Haiwaan?

विज्ञापन

‘बंटवारा 1947’ की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ-साथ प्रीति जिंटा भी लीड रोल में हैं. इसके साथ ही फिल्म में करण देओल, कनिका कपूर और शबाना आजमी ने भी लीड रोल निभाया है. इन सभी सितारों को ट्रेलर में भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था, वहीं अब फिल्म में अपनी कमाल की एक्टिंग से इन सितारों ने फैंस का दिल जीत लिया है. खास बात ये है कि इस फिल्म में सनी देओल और उनके रियल लाइफ बेटे करण देओल पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola