टीवी के रूमर्ड कपल के ब्रेकअप की खबर से फैंस के दिल टूटे हुए हैं। अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के जबसे अलग होने की खबरें सामने आई हैं, हर कोई इन्हें लेकर दुखी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर तो ये दोनों दूरी बना ही चुके हैं। वहीं, अब लग रहा है कि पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी प्रियंका और अंकित एक-दूसरे से कोई ताल्लुक नहीं रखना चाहते। शायद इसी कारण अंकित गुप्ता ने शो ‘तेरे हो जाएं हम’ से किनारा कर लिया है।
अंकित गुप्ता की जगह शो में प्रियंका संग रोमांस करेगा ये एक्टर?
अब अंकित गुप्ता के शो से बैक आउट करने पर काफी कुछ क्लियर हो गया है। वहीं, एक सवाल भी उठना शुरू हो गया है कि अंकित गुप्ता के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह कौन लेगा? अब प्रियंका की जोड़ी शो में किसके साथ बनेगी? इसे लेकर भी एक अपडेट सामने आ रहा है। Gossips TV की रिपोर्ट के मुताबिक, अब एक्टर बरुन सोबती अंकित गुप्ता को शो ‘तेरे हो जाएं हम’ में रिप्लेस कर सकते हैं।
बरुन सोबती ने किया अंकित गुप्ता को रिप्लेस?
हालांकि, अभी तक ये खबर कन्फर्म नहीं हुई है। बरुन सोबती ने अभी तक इस शो में शामिल होने को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। ना ही शो के मेकर्स की तरफ से अभी तक बरुन सोबती की एंट्री को लेकर को आधिकारिक पुष्टि हुई है। ऐसे में न्यूज 24 इस खबर को कन्फर्म नहीं करता है। वहीं, दूसरी तरफ अंकित गुप्ता ने शो ‘तेरे हो जाएं हम’ के अलावा रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ का ऑफर भी ठुकरा दिया है।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने डेटिंग रूमर्स को किया खारिज, फिर क्यों डिलीट किया पोस्ट?
अंकित गुप्ता ने क्यों छोड़ा शो?
अंकित ने अपने हालिया इंटरव्यू में शो से पीछे हटने का कारण भी रिवील किया है। उनका कहना है कि वो अभी किसी प्रोजेक्ट के लिए तैयार नहीं हैं। दरअसल, वो इस वक्त खुद को समय देकर रीचार्ज होना चाहते हैं। एक्टर इस वक्त खुद पर फोकस कर रहे हैं। शायद पर्सनल लाइफ में जो कुछ चल रहा है, उसके बाद अंकित को एक ब्रेक की जरूरत होगी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines