TRP List: बार्क की ओर से साल 2024 के छठवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट (Barc 6the Week TRP List) जारी कर दी गई है। इस बार भी रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ (Anupama) ने पहले नंबर पर अपना कब्जा जमाया हुआ है लेकिन ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) अनुपमा को कड़ी टक्कर दे रहा है। वहीं दूसरी ओर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स को करारा झटका लगा है। आइए जानते हैं कि टीआरपी की लिस्ट में किस शो को कितनी रैकिंग मिली है।
‘अनुपमा’ (Anupama)
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर ‘अनुपमा’ (Anupama) ने टीआरपी की लिस्ट में इस बार भी नंबर वन की पोजीशन को कायम रखा हुआ है। इस बार शो को 2.8 की रेटिंग मिली है। बता दें कि शो के अपकमिंग एपिसोड में कई और दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं।
‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)
टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) पिछले काफी समय से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। लगातार यह शो दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस बार शो की रेटिंग 2.4 रही है।
झनक (Jhanak)
टीवी शो ‘झनक’ (Jhanak) टीआरपी लिस्ट में धमाल मचा रहा है। इस शो ने इस बार तीसरे नंबर की पोजीशन हासिल की है। शो को 2.3 की रेटिंग मिली है।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
साल 2009 से चल रहे सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इसके बावजूद शो को कुछ फायदा नहीं मिल पा रहा है। छठवें हफ्ते ही टीआरपी की लिस्ट में 2.3 की रेटिंग के साथ यह शो चौथे नंबर पर आ गया है।
इमली (Imlie)
स्टार प्लस का शो ‘इमली’ (Imlie) भी दर्शकों का पसंदीदा शो है। इन दिनों शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बार यह शो 1.9 की रेटिंग के साथ पांचवे नंबर पर आया है।
यह भी पढ़ें : Salman Khan ने The Bull के लिए ऐसी क्या डिमांड रखी जिसने उड़ाई करण जौहर की रातों की नींद?
संबंधित खबरें
थिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
13 mins agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
15 mins agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
49 mins ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
1 hr ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
1 hr agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
1 hr agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
1 hr agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
2 hrs agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
2 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines