---विज्ञापन---

Peddi Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का जलवा बरकरार, 5वें दिन भी बरसे करोड़ों रुपये

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर गदर मचा रही है. इस मूवी में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर अहम किरदार में नजर आ रही है. फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितने का कलेक्शन किया है.  

---विज्ञापन---

साउथ स्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर ने अहम किरदार निभाया है. यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह फिल्म 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. पैन इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 05 जून को पांच दिनों का समय हो चुका है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 5वें दिने कितने का कारोबार किया है.

यह भी पढ़ें: Avatar 3 OTT Release: 12000 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर गदर मचाएगी ‘अवतार 3’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

---विज्ञापन---

Peddi ने 5वें दिन कितने का कलेक्शन किया

आपको बता दें कि फिल्म ‘पेद्दी’ को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने दूसरे दिन 26.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. मूवी ने तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, फिल्म ने चौथे दिन 27.53 करोड़ रुपये छापे थे. लेकिन फिल्म ने पांचवे दिन 7.45 करोड़ रुपये छापे थे. इस फिल्म को 5 दिनों में 164.60 करोड़ रुपये छापे हैं. मेकर्स ने फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar ने सिर्फ 1.8 करोड़ में साइन की ‘Welcome To The Jungle’ फिल्म, लेकिन प्रोड्यूसर के साथ की खास डील

---विज्ञापन---

‘पेद्दी’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन

फिल्म ‘पेद्दी’ में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु, आर रत्नवेलु, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, विजय सेतुपति और नवीन नूली ने अहम रोल प्ले किया है. पेद्दी मूवी ने आज यानी 08 जून को सिर्फ तीन भाषाओं में ही कमाई की है. मूवी ने हिंदी भाषा में 78 लाख रुपये छापे हैं, तो वहीं तमिल भाषा में 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, पेद्दी मूवी ने तेलुगु भाषा में 6.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने आज तीनों भाषाओं में मिलाकर 7.45 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘पेद्दी’ ने 5 दिनों में 164.60 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है.

First published on: Jun 08, 2026 09:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola