Balan The Boy OTT Release: आपको भी मलयालम फिल्में देखना पसंद है, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो साल 2026 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी. इस मूवी का नाम ‘बालन द बॉय’ है. मलयालम सिनेमा की यह मूवी 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होन जा रही है. ‘बालन द बॉय’ की बात करें तो इसे काफी कम बजट के साथ तैयार किया गया था. लेकिन फिल्म की चर्चा दुनिया भर में देखने को मिली थी.
यह भी पढ़ें: 41 की उम्र में Jennifer Winget ने रचाई दूसरी शादी, पति संग शेयर किया वीडियो
OTT पर कब रिलीज होगी ‘बालन द बॉय’ ?
वहीं अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है. ‘बालन द बॉय’ फिल्म का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी इस मूवी की राह देख रहे थे, तो यह फिल्म 31 जुलाई को Zee5 पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. मलयालम फिल्म ‘बालन द बॉय’ को बनाने में रिपोर्ट के अनुसार 5-7 करोड़ पर खर्च किए गए थे. लेकिन फिल्म ने अपने बजट से लगभग 6 गुना ज्यादा का कलेक्शन किया था. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने 30 करोड़ रुपये के आसपास शानदार कमाई की है. अगर आपने अब तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं जीते जी मरना नहीं…’, Sunny Deol की ‘बंटवारा 1947’ का दूसरा टीजर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक?
‘बालन द बॉय’ की कहानी
‘बालन द बॉय’ फिल्म की कहानी की बात करें, तो इस मूवी की कहानी बालन नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसकी देखभाल उसकी मां करती है. उसकी मां उसे किसी पर भी भरोसा न करने और अपने जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करती हुई नजर आती है. लेकिन दोनों की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है, जहां दोनों बिछड़ जाते हैं. अब इन दोनों का मिलन हो पाता है या नहीं. यह आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा. हम आपको फिल्म का स्पॉइलर नहीं बताएंगे, वरना आपको मूवी देखने का मजा नहीं आएगा. इस फिल्म का निर्देशन चिदंबरम ने किया है.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
55 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines