Anushka Shetty Suffer Laughing Disorder: फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं, जिनकी अजब-गजब आदतों के बारे में आपने सुना होगा। आज हम आपको ‘बाहुबली की देवसेना’ यानी अनुष्का शेट्टी के बारे में बताएंगे जिन्हें बहुत ही दुर्लभ बीमारी हो गई है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में किया है। अनुष्का का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी दुर्लभ बीमारी का जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वो अगर एक बार हंसना शुरू कर देती हैं, तो फिर हंसी को रोकना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है। इस वजह से शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार टेक लेने पड़ते हैं। वहीं कॉमेडी सीन करते वक्त उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
क्या हंसना कोई समस्या है?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शेट्टी ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें हंसने की ऐसी रेयर बीमारी है कि अगर वो एक बार हंसना शुरू कर देती हैं तो हंसी को रोकना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का ने कहा, ‘क्या हंसना कोई समस्या होती है? मेरे लिए अब ये समस्या बन चुकी है।’
एक्ट्रेस इंटरव्यू में कहती हैं, ‘अगर मैं एक बार हंसना शुरू कर देती हूं तो हंसती रहती हूं। मेरे लिए हंसी को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। मैं करीब 15 से 20 मिनट तक लगातार हंसती रहती हूं। जब मैं कॉमेडी सीन शूट करती हूं, उस वक्त मुझे बहुत हंसी आ जाती है और मैं जमीन पर लोटपोट हो जाती हूं। इस वजह से कई बार शूटिंग रोकनी पड़ जाती है।’
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की भाभी तरुणा कौन? हल्दी सेरेमनी में ‘ननद’ से ज्यादा लूट ले गईं लाइमलाइट
क्यों होती है ये बीमारी?
अनुष्का शेट्टी को दुर्लभ बीमारी जरूर है लेकिन ये बीमारी क्यों होती है शायद इसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बीमारी के पीछे की मुख्य वजह PBA यानी Pseudobulbar affect नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर है। इसकी वजह से कई बार इंसान या तो बहुत ज्यादा हंसने लगता है। या फिर उसे बहुत ज्यादा गुस्सा आने लगता है। दोनों ही केस में इसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है।
क्या होते हैं लक्षण?
जिसे ये बीमारी होती है उसमें लक्षण ज्यादा समय तक नहीं रहते हैं। ये सिर्फ कुछ मिनट तक के लिए होता है। वहीं कुछ लोगों में इसके गंभीर परिणाम भी दिख सकते हैं।
संबंधित खबरें
400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
21 mins agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
14 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
16 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
17 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines