Bahubali: Before The Beginning Web Series: साउथ के मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्मों को लेकर दर्शकों में अलग ही क्रेज देखा जाता है। चाहे ‘बाहुबली’ हो या फिर ‘आरआरआर’ ऐसी बहुत सी फिल्में हैं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बात करें अगर बाहुबली की तो इस फिल्म के दो पार्ट्स आए। दोनों ही पार्ट्स को दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली।
दर्शकों की इसी प्रतिक्रिया को देखने के बाद एसएस राजामौली ने इस फिल्म को लेकर एक सीरीज बनाने का फैसला किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सीरीज को बनाने के लिए 300 करोड़ खर्च किए गए। 6 महीने तक शूटिंग भी चली लेकिन मेकर्स की पूरी मेहनत बर्बाद हो गई और ये सीरीज कभी रिलीज ही नहीं हो सकी।
बाहुबली पर बेस्ड थी सीरीज
जाहिर है कि जब साल 2015 में प्रभास स्टारर फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ रिलीज हुई तो उसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म को देखने के बाद हर किसी के मन में बस एक ही सवाल था कि ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’
इसी रहस्य को उजागर करने के लिए राजामौली फिल्म का दूसरा पार्ट ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ लेकर आए। ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
यह भी पढ़ें: जब Karan Johar के सवाल पर Malaika Arora शर्म से लाल, बोलीं- OK bye यू गो..
300 करोड़ का किया गया निवेश
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाहुबली की ऐसी शानदार प्रतिक्रिया को देखने के बाद एसएस राजामौली ने एक नई सीरीज को बनाने का फैसला किया। इस सीरीज का नाम ‘बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग’ रखा गया जिसे बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये का निवेश तक किया गया।
हालांकि 6 महीने तक चली सीरीज की शूटिंग के बाद इसे अचानक बंद कर दिया गया। बताया जाता है कि इस सीरीज को बनाने में काफी काफी मेहनत लगी थी और ये टीवी की सबसे महंगी सीरीज बनने वाली थी।
बंद करने की क्या थी वजह?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसएस राजामौली की इस सीरीज ‘बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग’ के लिए नेटफ्लिक्स ने भी कथित तौर पर 150 करोड़ का निवेश किया था। हालांकि सीरीज को रोकने के प्लान ने सभी की मेहनत पर पानी फेर दिया।
इस सीरीज को बंद करने के पीछे का कारण बताया जाता है कि कथित तौर पर इस सीरीज के सीन्स की गुणवत्ता से मेकर्स संतुष्ट नहीं थे। हालांकि इसे बंद करने का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
मृणाल ठाकुर को किया था कास्ट
बताया जाता है कि इस सीरीज में शिवगामी देवी के बचपन से रानी बनने तक के सफर को दिखाने का प्लान था। वहीं कॉन्क्लूज़न से करीब 75 साल पहले की घटनाओं को दिखाया जाना था। शिवगामी के यंग किरदार के लिए मेकर्स ने मृणाल ठाकुर को कास्ट किया था। वहीं एक्ट्रेस ने कुछ सीन शूट भी कर लिए थे।
इस सीरीज में पहली अड़चन तब लगी जब नेटफ्लिक्स की तरफ से शुरुआती सीन्स पर आपत्ति जताई गई। फिलहाल ठंडे बस्ते में जा चुकी एसएस राजामौली की सीरीज अगर रिलीज हुई तो ये संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ को कड़ी टक्कर दे सकती है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines