Video: जब Karan Johar के सवाल पर Malaika Arora शर्म से लाल, बोलीं- OK bye यू गो..

Malaika Arora Throwback Video: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। उनका एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण जौहर ने उनसे प्राइवेट पार्ट को लेकर सवाल पूछ लिया था।

Malaika-Karan
विज्ञापन

Malaika Arora Throwback Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पिछले दिनों उनके पिता के निधन से इंडस्ट्री में हर कोई शॉक्ड था। इसके बाद से एक्ट्रेस मीडिया के सामने बहुत कम बार ही नजर आई हैं। इस बीच मलाइका का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके टॉक शो ‘मूविंग विद मलाइका’ का है, जो साल 2022 में ​आया था।

इस शो ने सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी बटोरी थी। वहीं शो में कई सेलेब्स बतौर गेस्ट भी शामिल हुए थे। एक एपिसोड के दौरान करण जौहर भी उनके शो का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने मलाइका से कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया था, कि एक्ट्रेस भी अनकंर्फटेबल हो गई थीं।

विज्ञापन

करण की गोद में बैठ गई थीं मलाइका

बता दें कि सोशल मीडिया पर शो ‘मूविंग विद मलाइका’ का पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण जौहर बतौर गेस्ट मलाइका के शो में पहुंचे थे।

शो के दौरान दोनों के बीच में कई सारी बातचीत हुई थी। इस दौरान एक सेक्शन में मलाइका मजाक के तौर पर करण जौहर की गोद में बैठ गई थीं। वहीं करण ने मलाइका को अपने दोनों हाथों से पकड़ लिया था।

विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट को लेकर पूछा था सवाल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सवाल-जवाब के सेशन के बीच मलाइका अरोड़ा से करण जौहर ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया था कि एक्ट्रेस भी शर्म से लाल हो गई थीं।

विज्ञापन

दरअसल, करण जौहर ने मलाइका से उनके प्राइवेट पार्ट को लेकर सवाल पूछ डाला था। फिल्ममेकर ने कहा, ‘हर कोई आपके Ass को देखता और बात करता है। ऐसे में उन्हें कैसा लगता है?’ इस सवाल का जवाब देने में खुद मलाइका अरोड़ा भी अनकंफर्टेबल हो गई थीं।

विज्ञापन

बेडरूम सीक्रेट से जुड़े सवाल भी पूछे

बता दें कि प्राइवेट पार्ट के अलावा करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा से उनके बेडरूम सीक्रेट पर सवाल पूछने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। करण ने एक्ट्रेस से पूछा था, ‘आप शादी कब कर रही हो? इस वक्त आपके प्यार में कौन कैद है? आप बेडरूम में एक्सपेरिमेंट्स करते हो?’ इन सवालों को सुनकर मलाइका भी शर्म से पानी-पानी हो गई थीं। उन्होंने जवाब में करण जौहर से कहा था कि ये सोफा उनका नहीं है। ओके बाय।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ