Amitabh Bachchan के 'बेटे' बने जादूगर? प्रोफेशन बदल बोले- 'पापी पेट का सवाल'

फेमस एक्टर अमन वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वह मंच पर जादू दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये पोस्ट देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं।  

baghban actor aman verma become magician doing magic job share video

Aman Verma File Photo

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बागवान’ में उनके बड़े बेटे का किरदार निभाने वाले अमन वर्मा को भला कौन नहीं जानता है। वह कई बेहरतीन टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। उनके फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में अमन वर्मा किसी कार्यक्रम में जादू दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, अमन वर्मा ने अपना प्रोफेशन बदल लिया है। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि ‘पापी पेट’ का सवाल है।

विज्ञापन

अमन वर्मा ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि अमन वर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर एक मंच पर खड़े हैं। उन्होंने अपने एक हाथ में शैंपेन की बोतल पकड़ी हुई है, जबकि दूसरे हाथ में अखबार थामा हुआ है। अखबार की मदद से बोतल को छिपाते हैं। इसके बाद हवा में बोतल को गायब कर देते हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम में दिखा रहे जादू

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अमन वर्मा ने कैप्शन दिया, ‘खैर, यहीं से मैंने जादूगर बनने के गुण सीखे हैं, लेकिन थोड़ा मुश्किल था पर कामयाब रहा। यह सब हाथों की सफाई में है। देवियों और सज्जनों, यहां जादूगर आ रहे हैं… जिनका नाम है अमन यतन वर्मा।’ इस वीडियो पर 1, 925 लाइक्स हैं।

विज्ञापन

वीडियो देख फैंस हुए कन्फ्यूज

उधर, अमन वर्मा को जादू करता हुआ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी कन्फ्यूज हो गए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘भाई साहब ये किस लाइन में आ गए आप?’ इसका जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा, ‘पापी पेट का सवाल है दोस्तों।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘टैलेंटेड एक्टर को क्या क्या करना पड़ता है। मुझे उनके लिए दुख हो रहा है।’

विज्ञापन

यूजर के इस कमेंट पर रिएक्शन देते हुए अमन वर्मा ने लिखा, ‘काम मेरे भाई काम टोटल है। छोटा क्या और बड़ा क्या? अगर मैं आपको बता दें कि ये इस काम को करने के लिए मुझे कितने पैसे मिले, तो आप उस हेल्पर की जगह ले लेंगे जिसने मुझे आकर उस बोतल को दिया था।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ