Badshah Throwback Video: पॉपुलर सिंगर बादशाह (Badshah) का एक अनसीन वीडियो सोशल पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में सिंगर का हुलिया काफी अलग है, इतना अलग कि शायद कुछ लोग तो उन्हें पहचान भी न पाएं। इस वीडियो में सिंगर को देखकर साफ समझ आ रहा है कि वो कहां से कहां पहुंच गए हैं। यानी बादशाह का ये वीडियो कई साल पुराना है और इसमें वो काफी यंग और हैंडसम दिख रहे हैं। साथ ही बादशाह एक दम फिट नजर आ रहे हैं।
कुछ साल में बदल गया बादशाह का लुक
इस पुराने यादगार वीडियो को खुद सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसे देखने के बाद पहली बार में तो हर कोई चौंक गया है क्योंकि बादशाह उस दौर में कैसे लगते थे वो वाकई देखने लायक है। उनके आगे बॉलीवुड के सभी सिंगर्स आपको फीके लग सकते हैं। वो एक दम गबरू-जवान लग रहे हैं। बादशाह का ये वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। बता दें, इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सिंगर एक शादी में दावत का लुफ्त उठा रहे हैं।
शादी में खाना खाते दिखे सिंगर
बादशाह ने लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ है। उनका हेयर स्टाइल भी एक दम सिंपल है और वो बिना किसी फैंसी कपड़े या मेकअप के नजर आ रहे हैं। बावजूद उसके उनके चेहरे पर जो मुस्कान है वो लोगों का ध्यान खींच लेगी। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर फैंस के साथ एक खास मैसेज भी शेयर करना चाहते हैं। उन दिनों शादियों में क्या हुआ करता था इस बारे में बादशाह ने फैंस को बताया है। उन्होंने शादी में शूट करने वाले फोटोग्राफर्स की तुलना संजय लीला भंसाली की फिल्मों से कर दी है।
यह भी पढ़ें: बॉबी देओल की दो दिन में क्या हो गई हालत? वीडियो देख फैंस बोले- ‘भिखारी लग रहे…’
बादशाह को देख क्या बोले फैंस?
इस वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ‘अब तो शादी में फिल्म मेकर्स संजय लीला भंसाली को टक्कर दे दें, लेकिन हमारे टाइम में तो वो खाना खाते हुए बंदे पकड़ते थे कैमरे पे। क्या आपको याद है, अब भी रिलेट कर सकते हैं?’ अब उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘थाली तो दिखाई नहीं, कैमरामैन सीख रहा था शायद।’ एक ने कहा, ‘भीषण गर्मी में टेंट वाली दावत।’ एक ने कहा, ‘मीमर्स तैयार हो जाओ मीम्स के लिए सामान आ गया।’ वहीं, सेलेब्स भी बादशाह के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines