बॉबी देओल की दो दिन में क्या हो गई हालत? वीडियो देख फैंस बोले- 'भिखारी लग रहे...'

Bobby Deol Viral Look: बॉबी देओल आज अचानक से लाइमलाइट में आ गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद उनके चाहने वाले भी हैरान हैं। एक्टर को कुछ लोग तो पहचान भी नहीं पा रहे हैं। जिन लोगों ने बॉबी को पहचाना है वो उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Bobby Deol Viral Look

Bobby Deol Viral Look

विज्ञापन

Bobby Deol Viral Look: ‘एनिमल‘ (Animal) एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) का बज्ज बना हुआ है। एक फिल्म ने उनकी किस्मत पलट दी है। वहीं, हाल ही में एक्टर को कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो पर देखा गया था। इस दौरान कई मजेदार बातें हुईं तो कुछ मसालेदार खुलासे भी हुए। वहीं, अब दो दिन बाद ही बॉबी देओल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान हैं। अचानक एक्टर की हालत इतनी कैसे खराब हो गई वो देखकर सभी चौंक गए हैं। अभी 2 दिन पहले ही तो शो में वो इतने हैंडसम दिख रहे थे।

2 दिन में ही बॉबी को ये क्या हुआ?

वहीं, अब सोशल मीडिया पर उनका जो नया वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद लोगों ने एक्टर को बुरी तरह से ट्रोल कर डाला है। दरअसल, अब बॉबी देओल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान एक्टर ने जो हुलिया बनाया हुआ है अब वो चर्चा में है। एक्टर के कपड़े देख फैंस भी उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। दरअसल, जब उन्हें स्पॉट किया गया तो वो कुछ ज्यादा ही रिलैक्स्ड कपड़ों में दिखाई दिए। ढीली-ढाली ओवर साइज्ड श्रग और साथ में फटी हुई जीन्स ये कॉम्बिनेशन देख उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो देख फैंस भी हैरान

अब लोग उन्हें गरीब तक बता रहे है वो भी सिर्फ उनके इन अजीब कपड़ों की वजह से। अब उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और हर कोई उनके इस स्टाइल पर कमेंट कर उनके मजे ले रहा है। एक यूजर ने अब उनका ये ड्रेसिंग स्टाइल देख कमेंट किया, ‘गले के ऊपर तक ठीक है।’ एक ट्रोलर ने कहा, ‘इसको रणवीर सिंह का भूत चढ़ गया क्या।’ एक शख्स ने लिखा, ‘मुझे लगा ये कौन-सा भिखारी है।’ एक बोला, ‘कोई इसकी मदद करो, ये कपड़े ले सके।’

विज्ञापन

किसी ने भिखारी तो किसी ने बताया छपरी

एक ने तो ये भी लिखा, ‘फकीर बॉबी।’ एक फैन ने कहा, ‘अरे क्या हाल कर रखा है।’ किसी ने पूछा, ‘हुलिया फकीरों वाला क्यू रखा है?’ एक ने लिखा, ‘भाई फैशन के आगे लोग नंगे और भिखारी दोनों बनते जा रहे हैं।’ तो किसी ने कहा, ‘लार्ड बॉबी नहीं छपरी बॉबी।’ अब बॉबी देओल का लुक जैसे-जैसे लोगों को चौंका रहा है वो कुछ यूं ही रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी पसंद नहीं आया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ