Badshah Isha Rikhi Divorce: बॉलीवुड रैपर बादशाह की शादी 5 महीने के अंदर ही टूट गई है. रैपर ने खुद ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐलान करते हुए बताया है कि ईशा रिखी संग वो तलाक लेने जा रहे हैं. कपल की शादी 5 महीने पहले हुई थी. वहीं अब दोनों की शादी 5 महीने भी नहीं चल सकी और दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया. सोशल मीडिया पर बादशाह की पोस्ट काफी वायरल हो रही है. हालांकि काफी टाइम पहले से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थी, लेकिन अब बादशाह ने खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस तलाक की खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है.
बादशाह ने पोस्ट की शेयर
बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा. सिंगर ने कहा, ‘मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया है. ये फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस दौरान हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. इस मामले पर ये हमारा एक बयान होगा. हम दिल से गुजारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर कोई और अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं.’
यह भी पढ़ें: ‘इंसान मौत से नहीं…’, सत्ता और अपराध की दुनिया में भिड़ेंगे प्रतीक-अरशद , ‘घमासान’ फिल्म का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
जुलाई में ही रिश्ते में आने लगी थी खटास
बता दें बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में खटास की खबरें जुलाई में ही आने लगी थीं. इसके बाद से ही लोग कयास लगाने लगे थे कि बादशाह और ईशा रिखी के रिश्तों में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि उस दौरान दोनों में से किसी ने भी कंफर्म नहीं किया था. वहीं अब बादशाह ने फाइनली कंफर्म कर दिया है कि वो दोनों अलग होने जा रहे हैं. बादशाह ने अपनी पोस्ट में बताया है कि ये फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है. वहीं ईशा की तरफ से भी बादशाह ने ही तलाक की खबरों पर मुहर लगाई है.
यह भी पढ़ें: ‘भारत’ मूवी में 9 साल बड़े सलमान खान की मां बनने के लिए क्यों तैयार हुई थीं सोनाली कुलकर्णी? अब किया खुलासा
5 महीने पहले की थी शादी
वहीं खबरें तो ये भी हैं कि ईशा रिखी सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ सकती हैं. हालांकि अभी तक ईशा ने इस खबर पर कोई टिप्पणी नहीं दी है. बता दें बादशाह और ईशा रिखी ने 5 महीने पहले गुपचुप शादी की थी. वहीं दोनों ने शादी की फोटोज भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद शेयर नहीं की थी. दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. इसके बाद भी दोनों को साथ में कहीं देखा भी नहीं गया है. बता दें बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी और ये शादी साल 2020 में ही खत्म हो गई थी.
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
23 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines