Badshah Break Silence On Dating Mrunal Thakur: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की दिवाली पार्टी के बाद से सोशल मीडिया पर सनसनी मची हुई है। इस पार्टी से लोगों को गॉसिप करने के लिए नया मसाला जो मिल गया। दरअसल, शिल्पा शेट्टी की इस पार्टी में बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) को एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के साथ देखा गया था। ये दोनों पार्टी में एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए थे। इसके अलावा इन दोनों को एक ही कार से जाते हुए भी देखा गया। ऐसे में सोशल मीडिया पर तेजी सी इनकी डेटिंग रूमर्स फैल गईं। लेकिन अब रैपर ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ किए बद्रीनाथ धाम के दर्शन! वायरल वीडियो से बाहर आया सच
https://twitter.com/scrollandplay/status/1723623324058869764?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1723623324058869764%7Ctwgr%5E26f549847e84ef81868927987da6fa7b94b69341%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fentertainment%2Fbadshah-share-cryptic-post-amid-dating-rumours-with-mrunal-thakur-badshah-mrunal-thakur-viral-video-entertainment-news%2F438483%2F
बादशाह ने क्यों मांगी माफी?
अब इन अफवाहों पर बादशाह का रिएक्शन सामने आ गया है। रैपर ने फाइनली इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है और फैंस को सच्चाई से रूबरू करवाया है। साथ ही अब सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर बादशाह ने अपने फैंस से माफी भी मांगी है। उन्होंने सच्चाई बताते हुए अब माफी क्यों मांगी ये जानना बेहद जरूरी है। साथ ही क्या बादशाह और मृणाल ठाकुर सच में डेट कर रहे हैं चलिए ये भी बादशाह के रिएक्शन से पता लगाते हैं।
Image Credit: Instagram
बादशाह ने डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
अब रैपर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘डियर इंटरनेट, आपको फिर से डिस्पोइंट करने के लिए माफी मांगता हूं। लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है।’ इसके साथ ही बादशाह ने अपनी स्टोरी को शेयर करते हुए इस पर हंसने वाली इमोजी भी बनाया है। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बादशाह ने अपनी तरफ से फैंस को क्लैरिटी देते हुए साफ कर दिया है कि वो एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं।
Image Credit: Instagram
यह भी पढ़ें: Mrunal Thakur संग डेटिंग रूमर्स के बीच आया Badshah का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या रैपर ने दिया कोई नया हिंट?
हाल ही में लिखा था क्रिप्टिक नोट
बता दें, कल भी बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के चलते लाइमलाइट बटोरी थी। उन्होंने पहले तो शिल्पा शेट्टी और मृणाल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने एक क्रिप्टिक नोट भी लिखा था। इसमें उन्होंने कहा, ‘तो समझने की कोशिश कर, सिक्का उछल गया है।’ ये देखकर फैंस को ऐसा लगा कि शायद बादशाह अपने रिलेशनशिप का हिंट दे रहे हैं। हालांकि, अब उनके लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस की कंफ्यूज़न दूर कर दी है। अब देखना होगा इस पर लोग कैसे रिएक्ट करते हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
29 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines