Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अगले महीने अगस्त से टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। पहले शो जुलाई के आखिर में स्ट्रीम होने की चर्चा थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसे अगस्त के दूसरे हफ्ते तक शुरू किया जाएगा। मेकर्स ने शो के लिए सेलिब्रिटी को अप्रोच कर दिया है। अब तक कई नाम सामने आए हैं, जिन्हें बिग बॉस 19 के लिए ऑफर दिया जा चुका है। नया अपडेट है कि टीवी के पॉपुलर एक्टर ने सलमान खान के शो में आने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने मेकर्स के ऑफर को रिजेक्ट करते हुए कहा कि अगर उन्हें करोड़ों रुपये भी दिए गए तब भी वह बिग बॉस नहीं करेंगे।
इस एक्टर ने बिग बॉस 19 के ऑफर को मारी लात
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के राम कपूर हैं, जो पिछले कुछ वक्त से दो कारणों के चलते लाइमलाइट में हैं। पहली वजह राम कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन है, जिसके लिए वह कई बार नेटिजन्स के निशाने पर आ चुके हैं। दूसरी वजह उनकी नई वेब सीरीज ‘मिस्त्री’ है, जिसे हाल ही में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया था। पिछले काफी वक्त से रूमर्स हैं कि राम कपूर बिग बॉस 19 में नजर आ सकते हैं लेकिन अब एक्टर ने खुद दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।
करोड़ों ऑफर किए तब भी नहीं करूंगा बिग बॉस
बिग बॉस ताजा खबर के लेटेस्ट ट्वीट के मुताबिक, राम कपूर ने हालिया इंटरव्यू में क्लीयर कर दिया है कि वह बिग बॉस 19 का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बिग बॉस कभी नहीं करेंगे। भले ही मेकर्स उन्हें 20 करोड़ रुपये का ऑफर क्यों न दे दें। एक्टर ने कहा, ‘बिग बॉस का शो मेरे लिए नहीं है। मेरा मतलब ये नहीं है कि वह बुरा शो है। मुझे पता है कि ये सक्सेसफुल शो है। मेरा कहना सिर्फ इतना है कि मैं खुद को एक एक्टर मानता हूं।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में होगी AI डॉल Habubu की एंट्री? पहली बार शो में इंसानों के साथ दिखेगा रोबोट!
अब तक इन सेलिब्रिटी को किया जा चुका अप्रोच
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 19 की थीम इस बार रिबाइंड होने वाली है। इसी के साथ घर में इस बार सीक्रेट रूम की वापसी भी होगी। जिन सेलिब्रिटीज को अभी तक बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया जा चुका है वह फैसल शेख, फैजल खान, कनिका मान, खुशी मुखर्जी, एलनाज नौरोजी, डिनो जेम्स, लूलिया वंतूर, गौरव खन्ना, पारस कलनावत, रीम शेख, लक्ष्य चौधरी, अलीशा पंवार, मदालसा शर्मा, राज कुंद्रा, कृष्णा श्रॉफ और ममता कुलकर्णी हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
38 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines