साल 2026 में अब तक बड़े पर्दे कई हॉरर फिल्में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इन दिनों सिनेमाघरों में ऑब्सेशन और हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट देखी जा रही है. लेकिन अब इस रेस में एक और हॉरर फिल्म की एंट्री हो गई है, जिसने आते ही सबको चौंका दिया है. इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है और अब यह मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है.
आपको बता दें कि यह मूवी भी ऑब्सेशन के साथ ही सिनेमाघरों रिलीज की गई थी.इस फिल्म ने विदेशी बाजारों में जमकर नोट छापें हैं. लेकिन अब इस हॉरर फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में भी रिलीज कर दिया गया है. यह मूवी रिलीज होते ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है. इस मूवी ने बॉलीवुड की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ स्टारर मूवी ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी’ पर भारी पड़ गई है.
यह भी पढ़ें: OTT की इन 5 क्राइम थ्रिलर सीरीज में है रहस्य का खजाना, हर कहानी में छिपा है खतरनाक राज
‘बैकरूम्स’ फिल्म कब सिनेमाघरों में कब हुई रिलीज
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल बैकरूम्स (Backrooms) है. इस हॉरर फिल्म को 20 साल के यूट्यूबर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर केन पार्सन्स (Kane Parsons) ने बनाया है. यह मूवी 29 मई को विदेशों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने विदेशी बाजार में को 240 मिलियन डॉलर यानी 2200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. यह मूवी 12 जून 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दो दिनों में 2.81 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ और दूसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये छापे हैं.
यह भी पढ़ें: एडल्ट मूवी के शौकीनों के लिए OTT पर मौजूद हैं ये 5 फिल्में, घरवालों के साथ देखने की मत करना गलती
‘बैकरूम्स’ फिल्म की कहानी
बैकरूम्स (Backrooms) मूवी की कहानी केन की वेब सीरीज पर तैयार की गई है. इस मूवी की कहानी एक ऐसी जगह पर आधारित है, जो कभी न खत्म होने वाली है. इस मूवी में मार्क डुप्लास, फिन बेनेट और लुकिता मैक्सवेल ने अहम किरदार निभाया है. अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आप इस मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं. यह मूवी इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है.
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
4 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
9 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
9 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
10 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
12 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
20 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines