हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Baby John को रिलीज होते ही तगड़ा झटका! Salman Khan का कैमियो सीन लीक

Baby John, Salman Khan’s Cameo LEAKED: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ से सलमान खान का कैमियो सीन लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा भी हो रही है और लोग इसे डिलीट करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Baby John, Salman Khan

Baby John, Salman Khan’s Cameo LEAKED: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ रिलीज हो चुकी है। आज 25 दिसंबर के खास मौके पर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। हालांकि फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे तगड़ा झटका भी लगा है क्योंकि फिल्म से सलमान खान का कैमियो सीन ऑनलाइन लीक हो गया है।

सलमान खान का कैमियो सीन लीक

दरअसल, सोशल मीडिया पर फिल्म से सलमान खान का कैमियो सीन लीक हो गया है। इंटरनेट पर सलमान खान जबरदस्त एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के कैमियो को देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए और सलमान के कैमियो पर खूब सीटियां बजी। ‘एजेंट भाईजान’ के किरदार में सलमान का कैमियो हर किसी को पसंद आ रहा है, लेकिन इससे फिल्म को भारी नुकसान हो सकता है क्योंकि ये दर्शकों के लिए सरप्राइज एलिमेंट होता है।

फिल्म ‘बेबी जॉन’ में सलमान की एंट्री

बता दें कि 2 घंटे 45 मिनट लंबी फिल्म ‘बेबी जॉन’ में 5 से 7 मिनट का सलमान खान का कैमियो है, जो दर्शकों को बिल्कुल बोर नहीं करता है। सलमान खान के कैमियो की वजह से भी फिल्म चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म में लीड रोल में वरुण धवन हैं। हालांकि जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, तो इसमें ही सलमान खान के कैमियो की झलक दिखाई गई थी, जिसके बाद से लोगों ने कयास लगा लिए थे कि ये सलमान खान ही हैं।

विज्ञापन

लोगों ने की डिलीट करने की मांग

इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान की कैमियो फुटेज लीक होने से फैंस में नाराजगी भी देखी जा रही है। वैसे तो ट्रेलर में सलमान के कैमियो से लोगों को अंदाजा लग गया था, लेकिन अब कैमियो फुटेज लीक होने से लोगों ने इसे डिलीट करने की मांग उठाई है। लोगों को कहना है कि इससे फिल्म का पूरा मजा और सरप्राइज सब खत्म हो गया है।

25 दिसंबर को रिलीज हुई ‘बेबी जॉन’

सोशल मीडिया पर इसको लेकर यूजर्स का कहना है कि इस पोस्ट को डिलीट करें और इस तरह की चीजों को बढ़ावा ना दें। गौरतलब है कि सलमान खान के कैमियो वाली ‘बेबी जॉन’ आज यानी 25 दिसंबर को थिएटर में रिलीज की गई है। ऐसे में फिल्म को क्रिसमस का फायदा होगा या नहीं ये भी देखने वाली बात होगी। साथ ही इसके ओपनिंग डे के कलेक्शन पर भी हर नजर है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Elvish Yadav फिर कानूनी मुश्किल में! Snake Venom Case में 7 दिन में क्या होगा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola