Baby John को क्यों देखें क्यों ना देखें? कहीं Atlee की सबसे बड़ी गलती तो नहीं फिल्म?

Baby John: वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होते ही इसके रिव्यू भी आने लगे है। हालांकि अब सवाल ये भी है कि अगर इस फिल्म को देखें तो क्यों देखें और अगर नहीं देखें तो क्यों नहीं?

Baby John

Baby John

Baby John: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म की रिलीज के साथ ही ये भी सवाल है कि फिल्म को देखें तो क्यों और अगर नहीं देखें तो क्यों नहीं देखें? इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि ये फिल्म एटली की बड़ी गलती क्यों साबित हो सकती है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

‘बेबी जॉन’ को क्यों देखें?

कौन है जॉन?

फिल्म ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन ने जॉन का किरदार निभाया है। फिल्म में जॉन की लाइफ में उतार-चढाव दिखाए गए हैं। हालांकि, जॉन पहले डीएसपी सत्य वर्मा हुआ करता था, लेकिन किसी कारण उसने सब कुछ छोड़ दिया और वो अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगा। अब डीएसपी सत्य वर्मा, जॉन क्यों बना इसके लिए आप फिल्म देख सकते हैं।

विज्ञापन

जॉन और उसकी बेटी

फिल्म में बाप-बेटी के एक मजबूत और प्यारे रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म में दोनों हंसते-खेलते दिखाए गए है। फिल्म में दिखाया गया कि जॉन अपनी बेटी का ध्यान रखता है और उसे स्कूल भेजता है। इस प्यारे से रिश्ते के लिए भी आप फिल्म देख सकते हैं।

तारा का मिशन

फिल्म में तारा, जॉन की बेटी की टीचर होती है, जो एक आईपीएस ऑफिसर है। हालांकि तारा टीचर इसलिए बनी क्योंकि वो एक मिशन पर है और छोटी बच्चियों की तस्करी करने वाले एक गैंग का पता करने कि लिए टीचर बनी है। तारा का मिशन पूरा होगा या नहीं इसके लिए भी आप फिल्म देख सकते हैं।

विज्ञापन

‘बेबी जॉन’ को क्यों ना देखें?

जम्प शॉट्स

फिल्म ‘बेबी जॉन’ की बात करें तो इसके स्क्रीनप्ले और एडिटिंग में इतने ज्यादा जम्प शॉट्स हैं कि आप बार बार यही कहते नजर आएंगे कि अरे ये क्या हुआ? और जब एकदम से फिल्म का पूरा मीनिंग ही बदल जाता है, तो आपको कहीं ना कहीं यही लगेगा कि शायद फिल्म नहीं देखनी चाहिए।

वरुण के एक्शन सीक्वेंस

फिल्म में वरुण के एक्शन सीक्वेंस को भरने के चक्कर में ऐसा लगता है कि वो जबरदस्ती का काम है। हालांकि कहीं कहीं वरुण कॉमेडी भी कर रहे हैं, लेकिन इसमें कोई मजा नहीं है क्योंकि ये आपको टिपिकल वरुण धवन की याद दिलाएगा। इसलिए ये भी एक फैक्टर है कि ये फिल्म नहीं देखें।

विज्ञापन

कहानी कहां से कहां जा रही?

फिल्म में भाईजान यानी सलमान खान का कैमियो तो मजेदार है, लेकिन खालिस, एटली की फिल्म को कॉपी करने में इतने बिजी हो गए कि उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया की फिल्म की कहानी कहां से कहां जा रही है और सीन कितने लंबे हो गए हैं। इसलिए भी फिल्म को ना देखने का एक पांइट है।

Atlee की सबसे बड़ी गलती तो नहीं फिल्म?

बता दें कि वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ तलपती विजय की फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक है। अब सवाल ये है कि फिल्म ‘बेबी जॉन’ एटली की सबसे बड़ी गलती कैसे हो सकती है, तो आपको बता देते हैं कि ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि एटली ने भी वही किया है, जिसके लिए बॉलीवुड फेमस है। अच्छी-खासी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले एटली अपनी ही फिल्मों के रीमेक के जंजाल में उलझ बैठे हैं, जिसकी कोई जरूरत नहीं है और ना ही इसका कोई तुक समझ में आता है। इसलिए ‘बेबी जॉन’ यानी ‘थेरी’ का ये हिंदी रीमेक एटली पर ही भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ