Allu Arjun को निजामाबाद ग्रामीण क्षेत्र के MLA ने दी धमकी, बोले- मैं आपको चेतावनी दे रहा...

Allu Arjun Stampede Case: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में अब कांग्रेस विधायक भूपति रेड्डी ने निजामाबाद जिले के मोपल मंडल के न्यालकल गांव में एक जनसभा के दौरान अभिनेता अल्लू अर्जुन की कड़ी आलोचना की है।

Allu Arjun

Allu Arjun

Allu Arjun Stampede Case: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में कुछ ना कुछ चल ही रहा है। हर रोज ये मामला चर्चा में आ रहा है। आज इस केस में अल्लू अर्जुन को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया भी था। वहीं, अब इस केस में निजामाबाद ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भूपति रेड्डी भी चर्चा में आ गए हैं। विधायक भूपति रेड्डी ने अल्लू अर्जुन को धमकी भी दी है।

विज्ञापन

भूपति रेड्डी ने दी चेतावनी

दरअसल, कांग्रेस विधायक भूपति रेड्डी ने निजामाबाद जिले के मोपल मंडल के न्यालकल गांव में एक जनसभा के दौरान अभिनेता अल्लू अर्जुन की कड़ी आलोचना की है। इतना ही नहीं बल्कि रेड्डी ने अल्लू के लिए अपमानजनक भाषा को भी यूज किया है। भूपति रेड्डी ने अभिनेता पर संध्या थिएटर में फिल्म के प्रीमियर में जाने से बचने के लिए पुलिस की सलाह की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

रेड्डी ने क्या कहा?

रेड्डी ने कहा कि आप अपना काम करते हैं और जीवित रहते हैं। तेलंगाना में आपका क्या योगदान है? उन्होंने अभिनेता को धमकी देते हुए कहा कि यदि आप इसी तरह का व्यवहार जारी रखेंगे, तो हम आपकी फिल्मों को तेलंगाना सरकार के शासन में चलने नहीं देंगे, मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं। रेड्डी ने अपनी बात पर जोर देने के लिए अपशब्द का भी इस्तेमाल किया और कहा कि अगर आप अपना काम कर सकते हैं, तो ठीक से करें या फिर आंध्र प्रदेश चले जाएं।

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन से पुलिस ने की पूछताछ

बता दें कि आज यानी 24 दिसंबर को तेलंगाना पुलिस ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस पूछताछ में अल्लू से कई सवाल किए गए। मामले में पुलिस की जांच जारी है। बताते चलें कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर पहुंचे थे। इस दौरान भारी भीड़ के कारण वहां भगदड़ मच गई क्योंकि हर कोई अल्लू के साथ फोटो लेना और उन्हें देखना चाहता था।

Congress MLA

Congress MLA

विज्ञापन

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई थी भगदड़

इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। वहीं, मामले में अल्लू को अरेस्ट भी किया गया था और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन तेलंगाना हाईकोर्ट से एक्टर को बेल मिल गई थी। वहीं, अब पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है। देखने वाली बात होगी कि अब इस केस में आगे क्या मोड आएगा? वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो वो कमाल की कमाई कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ