Baby John Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की मच अवेटेड फिल्म ‘बेबी जॉन’ (Baby John) 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म को उम्मीद के करीब ओपनिंग मिली थी लेकिन दूसरे दिन ही वरुण की फिल्म का दम निकल गया। एक तरफ फिल्म ‘बेबी जॉन’ को दर्शकों से मिला जुला रिएक्शन मिला है। दूसरी तरफ गुरुवार को फिल्म को करीब 50 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो वरुण धवन की फिल्म उम्मीदों से काफी पीछे रह गई है। आइए जानते हैं कि इसका अब तक का कलेक्शन कितना हुआ है।
बेबी जॉन की दूसरे दिन की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ ने रिलीज के दूसरे दिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे ही दिन फिल्म की इतनी कम कमाई मेकर्स को निराश कर सकती है।
फिल्म ‘बेबी जॉन’ की दोनों दिन की कमाई को मिलाकर देखें तो इसने भारत में सिर्फ 14.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। ऐसा सिर्फ रिलीज के दो दिन के अंदर देखने को मिला है। यही हाल रहा तो फिल्म के लिए आने वाले दिन और खराब हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: OTT Release: जनवरी में रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज, धमाकेदार होगी नए साल की शुरुआत
पुष्पा 2 के आगे धराशायी बेबी जॉन
उधर, ‘बेबी जॉन’ की रिलीज के बाद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपना रिव्यू शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘बेबी जॉन को पुष्पा 2 और मुफासा से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा है, जिसने फिल्म के शुरुआती कलेक्शन को नुकसान पहुंचाया। पुष्पा 2 सभी के लिए तगड़ा कॉम्पिटिशन बनी हुई है। किसी भी बड़ी छुट्टी के साथ मिड वीक में रिलीज हुई फिल्में मजबूत दिन डिसाइड करती हैं। बेबी जॉन को मोटी कमाई करने के लिए रविवार तक अपनी स्पीड बनाकर रखना होगा।’
सलमान का कैमियो नहीं आया काम
गौरतलब है कि वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है। इस फिल्म को एटली कुमार ने प्रोड्यूस किया है। यह बहुत चौंकाने वाली बात है कि अधिकतर ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले एटली की यह फिल्म कहीं न कहीं पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी के अलावा फिल्म में सलमान खान का कुछ मिनट का कैमियो भी है। हालांकि सलमान भी फिल्म की डूबती नैया को पार नहीं लगा पाए हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
18 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
20 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
21 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
22 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines