OTT Release: जनवरी में रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज, धमाकेदार होगी नए साल की शुरुआत

OTT Release January 2025: अगले साल जनवरी, 2025 के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट…

ott release january 2025 netflix prime video pataal lok 2 shark tank india 4 black warrant

OTT Release January 2025. File Photo

OTT Release January 2025: आपका मनोरंजन करने के लिए हर हफ्ते नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक नई फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम की जाती हैं। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कई नए कंटेंट दस्तक देने जा रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि जनवरी, 2025 की शुरुआत भी काफी धमाकेदार होने वाली है। इसके जरिए आपको एक्शन और ड्रामा की भरपूर डोज मिलेगी। यहां देखें पूरी लिस्ट…

डोंट डाई

नए साल के मौके पर 1 जनवरी, 2025 को ‘डोंट डाई’ रिलीज हो रही है। मशहूर अमेरिकन बिजनेसमैन ब्रायन जॉनसन की जिंदगी पर आधारित डोंट डाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

शार्क टैंक इंडिया 4

‘शार्क टैंक इंडिया’ को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अब ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 4’ लौटने के लिए तैयार है। यह शो 6 जनवरी, 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं शो के शुरुआती एपिसोड में यूट्यूबर गौरव तनेजा भी दिखाई देंगे।

ब्लैक वारंट

सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की बुक ‘ब्लैक वारंट: कन्फेशंस ऑफ ए तिहाड़ जेलर’ पर बनी वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ भी रिलीज के लिए तैयार है। इस सीरीज को 10 जनवरी, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग

मच अवेटेड फिल्मों में शामिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ भी अगले साल रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को 11 जनवरी, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

पाताल लोक 2

प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ भी अपने नए सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है। मेकर्स ने ‘पाताल लोक 2’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। जयदीप अहलावत स्टारर इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन 17 जनवरी, 2025 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

द रोशन्स

बॉलीवुड की रौशन फैमिली पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशन्स’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। अगले साल यह रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘द रोशन्स’ को 17 जनवरी, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ