Baby John Box Office Collection Day 1: वरुण धवन (Varun Dhawan) मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बेबी जॉन’ (Baby John) का उसके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फाइनली क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) ने कैमियो किया है जो काफी चर्चाओं में भी रहा। हालांकि उनका रोल बहुत छोटा सा है लेकिन पूरी फिल्म की लाइमलाइट लूट कर ले गया। जितनी फिल्म से मेकर्स ने उम्मीदें लगा रखी थी, वो उतनी खरी उतरती दिखाई नहीं दे रही है। बेबी जॉन को पहले ही दिन 21 दिन पुरानी पुष्पा 2 ने ऐसी पटखनी दी है कि वो उठ ही नहीं पाई। आइए जान लेते हैं ओपनिंग डे पर फिल्म कितना कलेक्शन कर पाई है।
कैसा रहा पहले दिन का कलेक्शन
वरुण धवन रोमांटिक फिल्में करने के लिए फेमस हैं, हालांकि वो एक्शन सीन करने में भी माहिर हैं। वहीं बेबी जॉन में उनका एक्शन सीन ही है, जिसे लोग पचा नहीं पा रहे। फिल्म क्रिसमस की छुट्टी वाले दिन रिलीज हुई लेकिन फिर भी उसे वो लाभ नहीं मिला जिसकी उम्मीद थी। अब फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन भी सामने आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने कुल 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में Chum Darang फिर बनीं टाइमगॉड, पार्टनर टास्क में सब कंटेस्टेंट को दी मात
एटली को लगा झटका
फिल्म निर्माता एटली इस बात के लिए फेमस हैं कि उनकी फिल्म कमाई के मामले में अपने बजट से डबल और ट्रिपल ही कमाती है। लेकिन अबकी बार ऐसा लग रहा है कि उनका ये रिकॉर्ड टूट जाएगा और फिल्म अपना बजट ही निकाल ले वही काफी है। कपिल शर्मा के शो में खुद एटली ने कहा था कि उनकी फिल्में अच्छी कमाई करती हैं। वो शो में बेबी जॉन के प्रमोशन के लिए ही आए थे।
पुष्पा 2 ने बेबी जॉन को चटाई धूल
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को सिनेमाघरों में 21 दिन हो गए हैं, लेकिन उसने ओपनिंग डे पर ही बेबी जॉन को ऐसी धूल चटाई है कि फिल्म की कमाई ध्वस्त हो गई। साउथ के सुपरस्टार की फिल्म की कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। ओपनिंग डे पर करीब 165 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली फिल्म का 21वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 21वें दिन 19.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
इस फिल्म का हिंदी रीमेक है बेबी जॉन
आप जान लें कि वरुण धवन की बेबी जॉन एटली की तमिल फिल्म थेरी का रीमेक है। थेरी ने तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया था। ऐसे में मेकर्स को लगा था कि ये फिल्म भी कुछ कमाल करेगी, लेकिन सभी के हाथों में सिर्फ और सिर्फ निराशा ही लगी। हालांकि अभी वीकेंड से उम्मीदें हैं, तो अब देखते हैं कि आगे आने वाले दिनों में फिल्म कितनी कमाई करने वाली है।
यह भी पढ़ें: ChumVeer के बाथरूम सीन पर क्यों उठे सवाल? पिछले सीजन में भी ऐसे हो चुका है बवाल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines