Bigg Boss 18 में किसे मिली टाइमगॉड की पावर? जानें टास्क में कौन-कौन पार्टनर

Chum Darang Again Became Time god: एक बार फिर से चुम दरांग ने टाइम गॉड की कमान अपने हाथों में ले ली है। उन्होंने ये कैसे किया और शो में क्या नया हुआ ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Chum Darang Again Became Time God: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में आखिर कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। अब देखिए न बीते दिन पहले चुम दरांग (Chum Darang) को टाइम गॉड (Time God) बना दिया। जो सभी के लिए हैरान करने वाला था। फिर एक गलती की वजह से उसे कुछ ही घंटों में इस पद से बिग बॉस ने बर्खास्त भी कर दिया। लेकिन अब गेम में एक नया ट्विस्ट आ गया है। जी हां, एक बार से फिर चुम की चाहत पूरी हो गई है, चलिए जान लेते हैं कि ये कैसे पॉसिबल हुआ है।

चुम को बिग बॉस ने किया था बर्खास्त

चुम दरांग बीते दिन राशन को दांव पर लगाकर टाइम गॉड बन गई थी। घरवालों को राशन नहीं मिला तो वो खफा हो गए और चुम के खिलाफ हो गए। हालांकि चुम ने अपनी गलती भी मान ली थी, लेकिन कंटेस्टेंट कुछ भी सुनने और समझने की पोजीशन में थे ही नहीं, क्योंकि उनके दिमाग में तो ये चल रहा था कि अब वो क्या खाएंगे पूरा हफ्ता। ऐसे में एक गलती की वजह से चुम को बिग बॉस ने तुरंत ही टाइम गॉड के पद से बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन

अपने आपको फिर किया साबित

चुम दरांग के लिए ये एक बड़ा झटका था, क्योंकि वो दो हफ्तों से टाइम गॉड बनने का सपना देख रही थीं। ऐसे में बिग बॉस द्वारा पद छीने जाने पर उन्हें हर्ट हुआ। वहीं घरवालों ने भी उनका मजाक बनाया। लेकिन एक बार उन्होंने ये साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं है। जी हां, घर में होने वाले पार्टनर टास्क में चुम ने सभी को मात दे दी।

विज्ञापन

इस टास्क को जीत चुम बनीं दोबारा टाइम गॉड

बिग बॉस के फैन पेज #BiggBoss_Tak और GlamWorldTalks तक पर लेटेस्ट अपडेट आया है के अनुसार, नए टाइम गॉड के लिए घर में टास्क हुआ जिसमें स्केटिंग करनी थी वो भी पार्टनर संग। ऐसे में घर में जो जोड़े बने वो थे विवियन डीसेना और चाहत पांडेय, शिल्पा शिरोडकर कशिश कपूर, ईशा सिंह-सारा अरफीन, करणवीर मेहरा और रजत दलाल अंत में चुम दरांग और अविनाश मिश्रा।

विज्ञापन

संचालक के रोल में श्रुतिका अर्जुन रहीं। सभी इस टास्क में हार गए और चुम आगे निकल गईं। ऐसे में एक बार फिर से टाइम गॉड की कमान चुम के हाथों में आ गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ