Keerthy Suresh Wedding Photos: वरुण धवन (Varun Dhawan) की को-स्टार कीर्ति सुरेश शादी के बंधन में बंध गई हैं। लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंथनी थाटिल (Antony Thattil) संग ‘बेबी जॉन’ (Baby John) एक्ट्रेस ने आज शादी रचा ली है। गोवा में कीर्ति सुरेश ने परिवार की मौजूदगी में साउथ इंडियन तरीके से वीडिंग की और अब उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं। इस ट्रेडिशन वेडिंग से आपकी भी नजरें नहीं हटेंगी। इन तस्वीरों में कई इमोशंस हैं, जो काफी कुछ कह रहे हैं।
शादी के बंधन में बंधीं कीर्ति सुरेश
आपको बता दें, कीर्ति सुरेश और एंथनी थाटिल ने एक कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उनकी शादी के कई स्पेशल मोमेंट्स फैंस को देखने को मिल रहे हैं। कीर्ति सुरेश का ब्राइडल लुक भी आपके दिल और दिमाग में बस जाएगा, क्योंकि उन्होंने किसी को कॉपी नहीं किया और न ही अपने ब्राइडल लुक को मॉडर्न बनाने की कोशिश में कोई गलती की। शादी पर एक्ट्रेस के 2 लुक सामने आए हैं। एक लुक में वो ग्रीन और येलो साड़ी में दिखाई दे रही हैं और उनका लुक बेहद हैवी लग रहा है।
कीर्ति सुरेश के ब्राइडल लुक ने खींचा सबका ध्यान
दूसरे लुक की बात करें तो उसमें कीर्ति सुरेश लाल साड़ी में दुल्हन बनी नजर आ रही हैं और उनका ये मिनिमल मेकअप लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की सिम्पलिसिटी के सभी लोग कायल हो गए हैं। वहीं, दूल्हे राजा की फिटनेस और उनका लुक देखकर भी आप उनके फैन हो जाएंगे। दूसरी तरफ इन तस्वीरों में इमोशंस काफी हाई लग रहे हैं। पहली तस्वीर में शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों के चेहरों पर एक्साइटमेंट दिख रही है, तो बाद में एक्ट्रेस खुशी के आंसू छलकाते हुए नजर आ रही हैं। कीर्ति इमोशनल हो रही हैं और एंथनी उनके आंसू पोंछ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena के को-स्टार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने दुनिया को कहा अलविदा
तस्वीरों में भावुक दिखे दूल्हा-दुल्हन
अगली फोटो में कपल को भावुक होते हुए एक-दूसरे को संभालते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वरमाला और बाकी रस्मों में कपल की खुशी उनके चेहरों पर साफ नजर आ रही है। शादी के बाद भी इनके रोमांटिक पोज सामने आए हैं। इन वेडिंग फोटोज में आखिरी तस्वीर भी बेहद स्पेशल है क्योंकि इसमें दोनों अपने पेट डॉग के साथ क्यूट पोज दे रहे हैं। अब कीर्ति सुरेश और एंथनी थाटिल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सेलेब्स और फैंस इस न्यूली मैरिड कपल को बधाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines