सिर्फ 16 की उम्र में उभरते एक्टर की दर्दनाक मौत, 'Baby Driver' में निभाया था अहम रोल

Hudson Joseph Meek Death: फेमस एक्टर हडसन जोसेफ मीक की 16 साल की उम्र में मौत हो गई है। इस घटना ने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया है।

Hudson Joseph Meek Death

Hudson Joseph Meek Death

Hudson Joseph Meek Death: हॉलीवुड फिल्म बेबी ड्राइवर के एक्टर हडसन जोसेफ मीक की सिर्फ 16 साल की उम्र में मौत हो गई। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अब उनके चाहने वाले उन्हें नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हडसन मीक ने बेबी ड्राइवर में ‘यंग बच्चे’ की भूमिका निभाई थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। जानते हैं कैसे हुई उनकी मौत…

विज्ञापन

कैसे हुआ हडसन जोसेफ मीक का निधन

NBC affiliate WTVM के अनुसार, यंग अभिनेता का 1 दिसंबर को भयानक एक्सीडेंट हुआ। कथित तौर पर वो पिछले हफ्ते चलती गाड़ी से गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें लगीं। जेफरसन काउंटी कोरोनर कार्यालय के अनुसार, उन्हें घायल अवस्था में रात 10:45 बजे कार से गिरने के बाद गंभीर आघात लगा। इसके बाद उन्हें आनन फानन में यूएबी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी शनिवार को मौत हो गई। उन्होंने दो दिन तक जिंदगी से संघर्ष किया लेकिन वो बच न सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा

कथित तौर पर हडसन जोसेफ मीक को चलती गाड़ी से फेंक दिया गया। ऐसा माना जा रहा है कि वेस्टेविया हिल्स पुलिस विभाग घटना की जांच जारी है। इस घटना के बाद से ही हडसन जोसेफ मीक के फैंस का दिल टूट गया है। उनकी मौत से हॉलीवुड इंडस्ट्री को भी तगड़ा झटका लगा है। अब फैंस भी नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं।

इस फिल्म से मिला फेम

हडसन जोसेफ मीक ने सिर्फ 16 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। जान लें कि उन्होंने साल 2017 में एक्शन फिल्म बेबी ड्राइवर में मुख्य किरदार के रूप में यंग बच्चे का रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने मैकगाइवर के रीबूट में काम किया। वहीं उन्होंने कई वेब सीरीज में भी कम किया है। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म मेलिसा जोन हार्ट और जलील व्हाइट के साथ द सांता कॉन में एक्टिंग की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ