Babli Bouncer Trailer: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बबली बाउंसर’ (Babli Bouncer Trailer) का ट्रेलर आउट हो गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जिन्होंने पर्दे पर कई प्रतिष्ठित कैरेक्टर्स को निर्माण किया है। इस कड़ी में वो एक ऐसी लेडी बाउंसर के किरदार को लेकर आए हैं, जो समाज में महिलाओं की छवि को एक दूसरा नजरिया देगी। जैसा कि फिल्म का नाम है ‘बबली बाउंसर’, इस फिल्म में तमन्ना के किरदार का नाम है ‘बबली।’
अभी पढ़ें – ललित मोदी से पहले इन सितारों को डेट कर चुकी हैं सुष्मिता सेन, देखें लिस्ट
एक फैमिली एंटरटेनमेंट के रूप में प्रदर्शित की जा रही फिल्म में तमन्ना ने एक महिला बाउंसर के रूप में अभिनय किया है। ट्रेलर में, देखा जा सकता है कि बबली सबसे होनहार लोगों में से एक होती है, जो बॉडी बिल्डर के रूप में काम करती है। इतना ही नहीं वो मर्दे के अखाड़े में अच्छे अच्छों को धूल चटाती है। कहानी असोला फतेहपुर गांव के एक लड़की की है, जहां से सबसे ज्यादा बाउंसर आते हैं। हालांकि, ये कहानी जो इसे सबसे अलग बनाती है वो ये कि इस बार पहलवान पुरुष नहीं महिला है।
समाज में एक बॉडीबिल्डर होने और बाउंसर बनने की इच्छा को ‘मर्दाना’ नौकरी के रूप में देखा जाता है। ऐसे में ये फिल्म समाज में लोगों के नजरिए को बदलने का काम करेगी। वहीं दूसरी माओं की तरह बबली की मां भी इस बात की ओर इशारा करती है कि वह ‘स्त्री’ है और इन हरकतों के चलते उसकी कभी शादी नहीं हो पाएगी। बबली इन सभी रूढ़ी वादियों से जूझती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बबली अपने मन का काम कर पाएगी। ये फिल्म 23 सितंबर से ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर 23 सितंबर को स्ट्रीम होगी।
अभी पढ़ें – निरहुआ को भूल खेसारी लाल संग रोमांटिक हुईं आम्रपाली दुबे, देखें वीडियो
ट्रेलर को शेयर करते हुए तमन्ना ने लिखा, “असोला फतेहपुर की ये छोरी, कुछ ‘बाउंसरगिरी’ करने आई हूं! #BabliBouncer से मिलने के लिए तैयार हो जाइए, ट्रेलर आउट हो गया है! #BabliBouncerOnHotstar हिंदी, तमिल और तेलुगु में 23 सितंबर से स्ट्रीमिंग। @imbhandarkar @starstudios @JungleePictures”
स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित, ‘बबली बाउंसर’ मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित है और इसमें तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बबली बाउंसर 23 सितंबर 2022 को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
5 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
6 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
11 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
13 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines