Baba Siddique, Salman Khan, AP Dhillon, Gippy Grewal, Lawrence Bishnoi: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है। सोशल मीडिया पर इसका एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भाईजान के घर के बाहर यानी गैलेक्सी अपॉर्टमेंट के बाहर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बाबा सिद्दीकी की सरेआम हुई हत्या
गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी, सलमान खान के बेहद करीबी माने जाते हैं, ऐसे में बाबा सिद्दीकी की सरेआम हुई हत्या से सलमान खान को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई बार जान से मारने की धमकी मिलती रहती है। ऐसे में भाईजान के फैंस डर गए हैं। इस घटना के बाद एक एंगल ये भी नजर आ रहा है कि क्या लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान के दोस्तों को नुकसान पहुंचा रहा है।
Baba Siddique
गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग
दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले भी सलमान खान के करीबी पर फायरिंग हो चुकी है और इसकी जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। बता दें कि बीते साल पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित बंगले पर (25 नवंबर) को फायरिंग हुई थी। उस दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाबी सिंगर के बंगले पर फायरिंग का दावा किया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी।
LAWRENCE BISHNOI
लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली थी जिम्मेदारी
इस पोस्ट में कहा गया था कि वैंकुवर के व्हाइट रोक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने फायरिंग करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता फिरता है अपने उस भाई को बोल तुझे बचाए, तुझे जो वहम है कि दाउद तेरी मदद करेगा, लेकिन कोई तुझे नहीं बचा सकता हमसे। इतना ही नहीं बल्कि गैंग की तरफ से ये भी कहा गया था कि तू भी रडार पर आ गया है, अब तुझे पता चलेगा धक्का लगना किसे कहते हैं। किसी भी देश में रह लेना, मौत को वीजा नहीं लेना पड़ता, जहां आने होती है, आ जाती है। हालांकि इस घटना के बाद गिप्पी ग्रेवाल ने रिएक्ट किया था और कहा था कि सलमान खान उनके दोस्त नहीं हैं।
एपी ढिल्लों के घर पर भी फायरिंग
इतना ही नहीं बल्कि सितबंर महीने में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर भी फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग की वजह भी सलमान खान के साथ कनेक्शन रखना बताई गई थी। उस वक्त जो पोस्ट सामने आया था उसमें दावा किया गया कि 1 सितंबर की रात को कनाडा में दो जगहों पर फायरिंग हुई थी, जो हमने करवाई थी।
AP Dhillon
अपनी औकात में रहो नहीं तो…- बिश्नोई गैंग
पोस्ट में आगे कहा गया कि एक फायरिंग विक्टोरिया आइलैंड और दूसरी Woodbridge Toronto में की गई है। इसकी जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा (लॉरेंस बिश्नोई ग्रूप) लेता हूं। विक्टोरिया आईलैंड वाला घर एपी ढिल्लों का है। ये बड़ी फीलिंग ले रहा है। सलमान खान को गाने में लेके, तेरे पर आए थे। फिर या तो आता बाहर और दिखाता अपने एक्शन करके, जिस अंडरवर्ल्ड लाइफ की तुम लोग कॉपी करते हो, हम एक्चुअल में जी रहे हैं वो लाइफ। अपनी औकात में रहो नहीं तो कुत्ते की मौत मरोगे। पहले गिप्पी ग्रैवाल, फिर एपी ढिल्लों और अब बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद तो कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि इन सभी बातों की News24 कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है और ना ही किसी बात का दावा करता है।
यह भी पढ़ें- पहले घर पर हमला, फिर सलीम खान को धमकी, अब Baba Siddique… सलमान खान से क्या चाहता है Lawrence Bishnoi?
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
44 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines