Baba Siddique Relation With Salman Khan: राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक गहरा रिश्ता रखने वाले और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। जी हां, बीती रात यानी शनिवार की रात बाबा सिद्दीकी का मर्डर हो गया। पुलिस इस मामले की बेहद तेजी और गहनता से जांच कर रही है। बाबा सिद्दीकी की मौत ये बॉलीवुड में भी हचलच हो रही है। साथ ही सामने आया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की वजह सलमान खान से नजदीकि है।
Salman Khan से नजदीकी बनी मौत की वजह?
दरअसल, अज्ञात हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर अचानक से फायरिंग कर दी और इस घटना में बाबा सिद्दीकी की जान चली गई। गोलियां सिद्दीकी के शरीर के आप-पार हो गई थी। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में कई खुलासे किए हैं। साथ ही अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दावा किया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की वजह सलमान खान संग गहरी दोस्ती हो सकती है। इतना ही नहीं बल्कि कहा तो ये भी जा रहा है कि ये सब सलमान खान को डराने के लिए किया गया है।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम मामले में आया सामने
गौरतलब है कि सलमान खान को समय-समय पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिलती रहती है। इस साल की शुरुआती महीने अप्रैल में भाईजान के घर पर फायरिंग भी हुई थी। अब ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान से गहरी दोस्ती सिद्दीकी को भारी पड़ गई। दोनों में गहरे रिश्ते थे और इसकी कीमत सिद्दीकी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि इस मर्डर के तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़े जा रहे हैं।
अभी कुछ भी कहना मुश्किल
कहा जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही बाबा सिद्दीकी का मर्डर करवाया है। हालांकि किसी भी बात को लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियल तौर पर कहना मुश्किल है क्योंकि ऐसे बस कयास लगाए जा रहे हैं और अटकलों के आधार पर किसी भी चीज की पुष्टि नहीं की जा सकती। इस ऑर्टिकल में दी जाई गई जानकारी सिर्फ रिपोर्ट्स के आधार पर है। News24 किसी भी बात का दावा नहीं करता है और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है।
मामले में क्या होगा नया मोड़?
हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस कितना समय लेगी। मामले में नया क्या मोड़ आ सकता है ये भी समय के साथ ही पता लगेगा, लेकिन बाबा सिद्दीकी की मौत से हर कोई हैरान और परेशान है। लोगों को इस पर बेहद मुश्किल से भरोसा है रहा है। बता दें कि इस घटना के बाद सलमान खान भी टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें- Baba Siddique की मौत से Shilpa Shetty का बुरा हाल, रोकने से नहीं रुके आंसू, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines