Baba Siddique Murder: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या से राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में बवाल मचा हुआ है। बीती शाम तमाम दिग्गजों ने बाबा सिद्दीकी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान सलमान खान से लेकर हर वो स्टार जो बाबा सिद्दीकी के करीब था सभी पहुंचे। बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद तमाम सवाल खड़े हो गए हैं।
10 से 15 लोगों का ग्रुप
दरअसल, भास्कर की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इस केस का पूरा का पूरा एंगल ही बदलता नजर आ रहा है क्योंकि बाबा सिद्दीकी के मर्डर में चार नहीं बल्कि 10 से 15 लोग शामिल थे। रिपोर्ट की मानें तो उसमें बताया गया कि शनिवार की रात बाबा अपने बेटे जीशान के ऑफिस गए थे और घर जाने के लिए निकले थे। दशहरे के चलते सड़क पर आतिशबाजी चल रही थी। इस दौरान 10 से 15 लोगों का एक ग्रुप बाबा सिद्दीकी के पास आया और उनसे कहा कि क्या हमारे साथ दशहरा मनाएंगे?
3 शूटर्स ने की फायरिंग
बाबा सिद्दीकी का नेचर बहुत नरम था और वो इस तरह की चीजों में शामिल भी हो जाते थे। दशहरे के मौके पर भी उन्होंने ऐसा ही किया और वो भी उन लोगों के कहने पर आतिशबाजी करने लगे। इसके बाद जैसे ही वो अपनी कार की फ्रंट सीट पर बैठने लगे, तभी पटाखों की आवाज का फायदा उठाते हुए 3 शूटर्स ने बाबा पर फायरिंग कर दी, जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त थोड़ी ही दूर पर पुलिस की गाड़ी भी मौजूद थी।
बाल-बाल बच गए जीशान सिद्दीकी
इतना ही नहीं बल्कि सूत्र ने ये भी जानकारी दी है कि इस घटना में बाबा के बेटे जीशान पर भी हमला हो सकता था, लेकिन वो बाल-बाल बच गए। दरअसल, जैसे ही दोनों ऑफिस से घर जाने के लिए निकले तो जीशान को एक फोन कॉल आया और वो फोन पर बात करने के लिए वापस अपने ऑफिस चले गए। जब वो ऑफिस में बैठकर फोन पर बात कर रहे थे, तभी ये घटना हुई।
क्या है बाबा के मर्डर की वजह?
अगर जीशान, बाबा के साथ मौजूद रहते तो शायद हो सकता था कि हमलावर उनको भी निशाना बना लेते। गौरतलब है कि जीशान का SRA री-डेवलपमेंट को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते बाबा सिद्दीकी को धमकी भी दी गई थी। बाबा सिद्दीकी की मौत की असली वजह क्या है ये तो अब जांच में पता लगेगा। पुलिस बेहद तेजी से मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- पहले Gippy Grewal फिर AP Dhillon अब Baba Siddique… क्या Salman Khan के दोस्तों को निशाना बना रहा Lawrence Bishnoi?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
24 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines